काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के डेयरी विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग में संचालित इग्नू अध्ययन केन्द्र (48003) में कृषि आधारित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। अध्ययन केन्द्र में कृषि एवं खाद्य क्षेत्र से संबंधित पाठ्यक्रम जैसे डी.डी.टी. पी.जी.डी. एफ.एस.क्यू.एम. एम.एस.सी (एफएसक्यूएम), ऑर्गेनिक फार्मिंग, हॉर्टीकल्चर, पोल्ट्रीफार्मिंग, मधुमक्खी पालन तथा बीएससी (एफएसक्यूएम) संचालित किए जाते हैं।
इस अध्ययन केन्द्र में बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड तथा छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। फूड सेफ्टी एवं डेयरी तकनीक जैसे रोजगार परक पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की विशेष रुचि देखी जा रही है। इन पाठ्यक्रमों के लिए किसी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं है तथा इग्नू की पढ़ाई विद्यार्थी नौकरी करते हुए भी कर सकते हैं।
अध्ययन केन्द्र (48003) के समन्वयक डॉ. अरविन्द ने बताया कि इग्नू के पाठ्यक्रम विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए जाते हैं और उनकी गुणवत्ता उच्च स्तर की होती है। इस अध्ययन केन्द्र में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से जुड़ने का गौरव प्राप्त होता है तथा अभ्यर्थी अपनी रुचि के अनुसार किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।
इग्नू कृषि आधारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक
Previous Articleजेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गयी विदाई
Related Posts
Add A Comment

