Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

आईसीएसएसआर पीडीएफ फेलोशिप 2025 से सम्मानित हुए डॉ. पीयूष चौबे

Tuesday, 3 February 2026, 20:35 IST

श्री अग्रवाल कला केंद्र के तीस वर्ष पूर्ण होने पऱ मनाया गया बनारस लिट फेस्ट में उत्साह

Monday, 2 February 2026, 20:11 IST

बनारस लिटरेचर फेस्टिवल में एलिगेंस ग्रुप की धूम,वाराणसी में जल्द शुरू होंगे नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स – रविकांत मिश्रा

Monday, 2 February 2026, 20:09 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » ग्रामीण मजदूर-किसान महिलाओं एवं बच्चों ने परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गणतंत्र दिवस।
वाराणसी

ग्रामीण मजदूर-किसान महिलाओं एवं बच्चों ने परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गणतंत्र दिवस।

adminBy adminTuesday, 27 January 2026, 20:58 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

वाराणसी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में मजदूर-किसान महिलाओं एवं बच्चों ने इसे एक पारंपरिक त्योहार की तरह हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया। इस अवसर पर वाराणसी जनमित्र न्यास, मानवाधिकार जननिगरानी समिति एवं आशा ट्रस्ट, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरणादायक सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम बघवानाला स्थित राजा सुहेलदेव जनमित्र शिक्षण केंद्र विद्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय मूल की स्वीडन निवासी समाजसेवी सुश्री पारुल शर्मा, राजदुलारी फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों को निःशुल्क शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान कुल 35 बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियाँ, पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई। शैक्षिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी, उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलकता नजर आया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा उनकी पढ़ाई में आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर करना था। इस अवसर पर संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रुति नागवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। यदि बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए जाएँ, तो वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं। यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।”
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बना दिया। वहीं संस्था के कार्यकर्ता आनंद निषाद ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व, भारतीय संविधान, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से दी, जिससे बच्चों में राष्ट्रीय चेतना एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित हो सके।
कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय अभिभावकों एवं संस्था के कार्यकर्ताओं ने इस शैक्षिक पहल की सराहना की तथा दानकर्ता पारुल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इसी क्रम में जनमित्र न्यास एवं शिक्षा प्लस वयस्क साक्षरता कार्यक्रम की पहल पर पहली बार ग्रामीण महिलाओं ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने गांव में प्रभात फेरी निकालकर उत्सव मनाया। महिलाओं ने पूरे गांव में घूमकर “गणतंत्र दिवस जिंदाबाद”, “देश के शहीद जवान अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
जीवन की दूसरी पारी में सीखने का सफर तय कर रहीं इन महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहली बार गणतंत्र दिवस मनाने की खुशी उन्होंने “पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत”, “हर उम्र में पढ़ाई, यही है सच्ची आज़ादी” जैसे नारों के माध्यम से जाहिर की। यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय पर्व का उत्सव था, बल्कि शिक्षा, समानता और सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण भी बना।

Views: 57
crime helth latest news news Politics Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसंत अतुलानंद रेज़िडेंशियल एकेडमी में 77वाँ गणतंत्र दिवस एवं ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गरिमामय आयोजन।
Next Article गणतंत्र दिवस पर हैप्पी मॉडल स्कूल के बच्चों की शानदार प्रस्तुति-अर्पिता सरकार प्रधानाचार्य

Related Posts

आईसीएसएसआर पीडीएफ फेलोशिप 2025 से सम्मानित हुए डॉ. पीयूष चौबे

Tuesday, 3 February 2026, 20:35 IST

बनारस लिटरेचर फेस्टिवल में एलिगेंस ग्रुप की धूम,वाराणसी में जल्द शुरू होंगे नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स – रविकांत मिश्रा

Monday, 2 February 2026, 20:09 IST

वरिष्ठ सहायक विनय कुमार सिंह निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Monday, 2 February 2026, 19:05 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

आईसीएसएसआर पीडीएफ फेलोशिप 2025 से सम्मानित हुए डॉ. पीयूष चौबे

Tuesday, 3 February 2026, 20:35 IST

बनारस लिटरेचर फेस्टिवल में एलिगेंस ग्रुप की धूम,वाराणसी में जल्द शुरू होंगे नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स – रविकांत मिश्रा

Monday, 2 February 2026, 20:09 IST

वरिष्ठ सहायक विनय कुमार सिंह निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Monday, 2 February 2026, 19:05 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.