वाराणसी: डीसीपी काशी जोन ने वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा महामंत्री कवीन्द्र जायसवाल सहित पदाधिकारी जन तथा व्यापारियों के साथ आज एक बहुत महत्वपूर्ण बैठक कि। नो व्हीकल जोन के संदर्भ मे व्यापारियों संग बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण से बातें हुई और कई सुझाव आए दो पहिया ना बंद किया जाए और 40 टेंपो लगाया जाए जो गुरुबाग से गादौलिया सोनारपुर से गोदौलिया मैदागिन से गोदौलिया चले ताकि किसी को आने जाने में कोई दिक्कत ना हो और साथ में माल ढोने के लिए सात आठ हाथ वाला टाली रिक्शा और दो हाफ वाला टेंपो लगाया जाए। ताकी बनारस दर्शन को आने वाले भक्तों के लिए अच्छा मैसेज जाए। सभी टैम्पो का भाड़ा तय हो। कोई भी रिक्शा चालक किसी से पैसा ज्यादा ना ले पाए। आज के बैठक में महामंत्री कवीन्द्र जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी संजय निरंकारी सुजीत वर्मा कृष्णा और अशोक रवि सर्राफ सुनील निगम सही पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद थे।
Related Posts
Add A Comment