महापौर से लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारी उतरे विभिन्न क्षेत्रों में
महासफाई अभियान में पहले दिन 90 टन कूड़ा किया साफ
‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ के अन्तर्गत वाराणसी नगर निगम द्वारा 17 सितम्बर से चलाये जा रहे महा स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत महापौर अशोक कुमार तिवारी सहित निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी आज अपने निर्धारित वार्डो में उपस्थित होकर महासफाई अभियान में सम्मिलित हुये। महापौर ने कन्दवा वार्ड में अपनी सहभागिता दी, साथ में विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी तथा नगर आयुक्त अक्षत वर्मा भी थे। अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने पाडेयपुर वार्ड, दुष्यन्त कुमार मौर्य ने सिकरौल वार्ड, सविता यादव ने कोनिया वार्ड, विनोद कुमार गुप्ता ने कालभैरव वार्ड, मुख्य अभियन्ता मोइनुद्दीन ने भेलूपुर वार्ड, महाप्रबन्धक जलकल अनूप सिंह ने पुराना रामनगर वार्ड, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 प्रदीप कुमार ने नेवदा वार्ड में उपस्थित होकर सफाई अभियान चलाया गया। इनके साथ क्षेत्रीय जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, सिविल एवं जलकल, जोनल स्वच्छता अधिकारी एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक उपस्थित थे। महापौर ने कंदवा वार्ड में कर्मदेश्वर महादेव मंदिर एवं कंदवा पोखरा पर झाड़ू लगाकर सफाई किया गया तथा स्वच्दता अभियान में स्थानीय नागरिकों के द्वारा जलकल के क्षेत्रीय अवर अभियन्ता की शिकायत करने पर जलकल के अधिशासी अभियन्ता को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। महापौर के द्वारा कंचनपुर खेल मैदान में ‘एक वृक्ष मॉ के नाम’ पर वृक्षारोपण भी किया गया। महासफाई अभियान में स्थानीय नागरिकों ने भी पूरी सहभागिता प्रदान की। अपर नगर आयुक्त राजहव कुमार राय ने पाण्डेयपुर वार्ड में सफाई की, जहॉ पर गंदगी फैलाने वाले एवं खली प्लाट में कूड़ा फकने वाले व्यक्ति पर सात सौ रूपया का जुर्माना किया गया। इसी प्रकार सभी अधिकारियों के द्वारा अपने निर्धारित वार्डो में बढ़ चढ़ कर सफाई में हिस्सा लिया गया। नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा महासफाई अभियान में स्वच्छता का संदेश देते हुये बैनर भी लेकर चल रहे थे। पूरे वाराणसी क्षेत्र में कुल नौ टीमें बनायी गयी है, जिसमें आज के महासफाई अभियान में 90 टन कूड़ा साफ कराकर निस्तारण हेतु प्लान्ट पर भेजा गया। यह महासफाई अभियान 02 अक्टूबर तक निरन्तर चलेगा।