Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारियाँ पूर्ण, मुख्य अर्चक महंत शशि भूषण त्रिपाठी ‘गुड्डू महाराज’ ने पत्रकार वार्ता में दी विस्तृत जानकारी।

Saturday, 14 February 2026, 19:07 IST

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Friday, 13 February 2026, 20:31 IST

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न
वाराणसी

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

adminBy adminFriday, 18 October 2024, 13:45 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

मुख्य सचिव तथा डीजीपी उत्तर प्रदेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे

बैठक में मंडलायुक्त द्वारा प्रस्तावित आगमन के दौरान की गयी तैयारियों को मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारी पूरी तन्मयता से करें: मुख्य सचिव

पुलिस व्यवस्था पूरी चाक-चौबंद होनी चाहिए: डीजीपी उत्तर प्रदेश

पूरे शहर में साफ-सफाई के साथ सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाये व लाइटिंग की उचित व्यवस्था भी की जाये: मंडलायुक्त

बिजली विभाग को कोई भी पावर कट न होने पाये इसको सुनिश्चित करें:मंडलायुक्त

वाराणसी। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित काशी आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा तथा जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन के दौरान प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान की गयी तैयारियों को मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया।

मुख्य सचिव द्वारा सभी संबंधित विभागों से प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान अपनी तैयारी पूरी तन्मयता से करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य सचिव द्वारा पूरे कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन तथा मूवमेंट को लेकर उचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। डीजीपी उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार द्वारा सुरक्षा के मजबूत प्रबंध के साथ किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिये गये।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मुख्य सचिव तथा डीजीपी के समक्ष पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों को बताया। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग को प्रधानमंत्री के रूटों पर सड़क किनारे की जा रही बैरिकेडिंग को पूरी मजबूती से करने हेतु भी निर्देशित किया।

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने सभी संबंधित विभागों से प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दौरान उनके द्वारा की गयी तैयारियों का जायजा लेते हुए नगर आयुक्त को पूरे शहर में साफ-सफाई व्यवस्था के साथ लाइटिंग के उचित प्रबन्ध करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी सभा स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट, बाथरूम तथा पीने के पानी का उचित प्रबंध करने हेतु भी निर्देशित किया। सूचना विभाग को सभी होर्डिंग्स को अच्छे से उचित दूरी पर लगाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग को भी टीम बनाकर सभी चिन्हित स्थलों तथा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रूटों समेत पूरे शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करते हुए चौराहों की उचित सजावट तथा डिवाइडर पेंटिंग करने हेतु निर्देशित किया। बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को निर्देशित किया।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी एस चिनप्पा, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, डीएफओ वाराणसी स्वाति सिंह, एडीएम सिटी आलोक वर्मा समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Views: 158
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleबहराइच मे मारे गये सनातनी साथी राम गोपाल मिश्रा को मिला न्याय, हिन्दू इकोसिस्टम द्वारा श्रद्धांजलि
Next Article आरवीएनएल ने अस्सी घाट पर चलाया सफाई अभियान

Related Posts

श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारियाँ पूर्ण, मुख्य अर्चक महंत शशि भूषण त्रिपाठी ‘गुड्डू महाराज’ ने पत्रकार वार्ता में दी विस्तृत जानकारी।

Saturday, 14 February 2026, 19:07 IST

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Friday, 13 February 2026, 20:31 IST

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारियाँ पूर्ण, मुख्य अर्चक महंत शशि भूषण त्रिपाठी ‘गुड्डू महाराज’ ने पत्रकार वार्ता में दी विस्तृत जानकारी।

Saturday, 14 February 2026, 19:07 IST

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Friday, 13 February 2026, 20:31 IST

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.