वाराणसी: सुशील कुमार श्रीवास्तव महाप्रबंधक बरेका के निर्देशन में आयोजित राजभाषा पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग द्वारा आज हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. संजय कुमार सिंह वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने राजभाषा नियम वार्षिक कार्यक्रम मानक वर्तनी पारिभाषिक शब्दावली एवं पत्राचार के स्वरूप का गहन प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में विनोद कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ अनुवादक विजय प्रताप सिंह वरिष्ठ अनुवादक गुरुराजन कनिष्ठ अनुवादक आलोक कुमार पाण्डेय कनिष्ठ अनुवादक डॉ शशिकांत शर्मा कनिष्ठ अनुवादक अरविन्द प्रताप सिंह कनिष्ठ अनुवादक उपस्थित थे।
बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया
Related Posts
Add A Comment