वाराणसी: मदरसा खानम जान अर्दली बाज़ार में मदरसा संस्थापक शहाबुद्दीन लोदी के संयोजन में गणतंत्र दिवस पूरी अकीदत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी नगर ए डी एम सिटी वाराणसी आलोक कुमार वर्मा ने झंडा फहराया। बच्चों ने राष्ट्रीयगान देश भक्ति, तराना गीत के साथ-साथ अनेक संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि आलोक वर्मा ने इस मौके पर कहा कि मदरसे के बच्चों ने जिस तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए, और इसी तरह मदरसा शिक्षा की ओर तेजी से उन्नति की ओर बढ़ रहा है इसके लिए मदरसा प्रबंधन समिति बधाई के पात्र है। उक्त मदरसे में शिक्षा ग्रहण करने के सारे साधन निशुल्क उपलब्ध है। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल विकास के पूर्व अध्यक्ष भारत सरकार अजय सिंह जी, सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर पांडेय जी, छत्री महासभा के अध्यक्ष अभय सिंह जी, उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत मदरसा संस्थापक शहाबुद्दीन लोदी ने अंगवस्त्र देकर, मदरसा प्रबंधक दानिश शहाब ने स्मृति चिन्ह देकर, मोहतरमा इरफाना यासमीन ने मुख्य अतिथि फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके साथी इस मौके पर सभी अतिथियों का शहाबुद्दीन लोदी ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया
संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव हसन मेंहदी कब्बन व नमिता श्रीवास्तव ने किया ।
समारोह को सकुशल संपन्न कराने में राजेश यादव, मोहम्मद तैयब, रामावतार प्रजापति, एमिस रिज़वी, मोहम्मद नसीम, साबिर अली ने मुख्य भूमिका निभाई।
Previous Articleवर्ल्ड स्किल चैलेंज में डीपीएस काशी का गौरवशाली प्रदर्शन।
Related Posts
Add A Comment

