देर रात तक चलता रहा भंडारा उमड़ी हजारों की भीड़
वाराणसी: स्वर्गीय कमलेश सिंह की समृति में एक विशाल भंडारे का आयोजन शिवपुर मिनी स्टेडियम में किया गया। जिसमे हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी तथा निरंतर लोगों का ताता लगा रहा। भंडारे का आयोजन ठाकुर सुरेंद्र सिंह तथा ठाकुर वीरेंद्र सिंह के द्वारा आयोजित किया गया। वीरेंद्र सिंह पेशे से एक सरकारी अध्यापक हैं जो बेसिक शिक्षा विभाग वाराणसी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया आगे भी हर वर्ष इसी भांति भंडारा निरंतर चलता रहेगा।
भंडारे की शुरुआत श्रीमती सुप्रिया सिंह धर्मपत्नी वीरेंद्र सिंह के हाथों से की गई जो सायं 7 बजे से शुरू होकर देर रात्रि तक अनवरत चलता रहा। भंडारा शुरू होने के साथ ही लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गया जो देर रात तक इसी तरह बराबर चलता रहा। भंडारे में महिलाएं तथा पुरुष दोनों में बढ़ चढ़कर प्रसाद ले कर ग्रहण करने की होड़ चलती रही। इस विशाल भंडारे की चर्चा सभी लोग कर रहे थे और भविष्य में ऐसे भंडारे का आयोजन प्रतिवर्ष हो ऐसी कामना से लोग शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दिए। भंडारे में सहयोग के रूप में आयुष सिंह आशीष सिंह अभिषेक सिंह अनिकेत सिंह व अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

