वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के डंगहरिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन के टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।
ये है पूरा मामला
बताया गया कि प्रयागराज से अंकित कुमार, आलोक, विशाल और गौतम वाराणसी के लिए एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां से वापस प्रयागराज अपने घर के लिए जा रहे थे। इस दौरान डगहरिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।
तेज टक्कर होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इधर, मौका देख अज्ञात वाहन प्रयागराज की तरफ भाग निकला। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज

