सनबीम इंटरनेशनल, वरुणा स्कूल, द्वारा कैंब्रिज प्रोग्राम पेरेंट्स ओरिएंटेशन का सफल आयोजन।
इस कार्यक्रम में 100 से अधिक अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सनबीम इंटरनेशनल, वरुणा स्कूल द्वारा कैंब्रिज प्रोग्राम पेरेंट्स ओरिएंटेशन का आयोजन ।
वाराणसी स्कूल के निनाद सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को कैंब्रिज शिक्षा पद्धति, उसकी विशेषताओं तथा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उसकी भूमिका से अवगत कराना था। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर अमृता बर्मन ने कैंब्रिज पाठ्यक्रम की संरचना, शिक्षण-अधिगम की आधुनिक पद्धतियों, व्यावहारिक दृष्टिकोण तथा वैश्विक स्तर पर इसकी मान्यता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक एवं मानद निदेशक हर्ष मधोक ने भी कैंब्रिज शिक्षा प्रणाली के लाभों तथा इसके माध्यम से विद्यार्थियों में विकसित होने वाले कौशलों की जानकारी दी। कार्यक्रम में ऑनरेरी डायरेक्टर श्री हर्ष मधोक भी उपस्थित रहे । कैंब्रिज की प्रधानाचार्या करिश्मा शाहने कैंब्रिज शिक्षा पद्धति की कार्यप्रणाली, मूल्यांकन प्रणाली तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इसकी प्रभावशीलता पर अपने विचार साझा किए। अभिभावकों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, जानकारीपूर्ण एवं मार्गदर्शक बताया। उन्होंने विद्यालय द्वारा इस प्रकार के ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की, जिससे वे अपने बच्चों के भविष्य के लिए सही शैक्षिक दिशा का चुनाव कर सकें। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा सभी उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

