वाराणसी: जौनपुर जनपद अंतर्गत छतरीपुर गांव में श्री सिध्देश्वर महादेव का रूद्राभिषक एवं विशाल भारत संस्थान के तत्वाधान में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक मंदिर समिति के सचिव सह: रेल मंत्रालय में सलाहकार शिशिर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गांवों को सनातन संस्कृति के संरक्षण की आधारशिला के तौर पर देखा जाना चाहिए।
विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा राजीव गुरु ने कहा की सनातन संस्कृति प्राचीन है जिसे पूरी दुनिया मानती है।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रचारक
व अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य,प्रज्ञा प्रवाह राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ रामाशीष सिंह ने कहा की भारत में सनातन संस्कृति के संरक्षण में गांवों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाज त्योहार और संस्कार अभी भी पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। गांवों में लोग प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान करते हैं और प्राचीन परंपराओं का पालन करते हैं। गांवों में सामुदायिक जीवन और सहयोग की भावना होती है जो सनातन संस्कृति के मूल्यों को बनाए रखने में मदद करती है। गांवों में स्थानीय कला संगीत और नृत्य की परंपराएं भी जीवित हैं।
निदेशक नेताजी सुबास चंद बोस ट्रेनिग एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट आभा भारत वंशी ने कहा की जबकि परमपराए विलुप्त होती जा रही है लोग शहरो की तरफ भाग रहे हैं जब गांव रहेगा तभी हमारा रीति रिवाज बचेगा। अध्यक्षता पीठाधीश्वर पातालपुरी मठ काशी महंत बालक दास व संचालन अर्चना भारत वंशी ने किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ट उपाध्यक्ष नितिन सिंह उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने अंग वस्त्रम व मोमेंटो देकर अतिथियों का सम्मान किया।इस मौके पर डा आरके सिंह आईबी सिंह संजय सिंह दीपक सिंह गौरव सिंह रवि सिंह रिषभ सिंहआदि रहे।
Related Posts
Add A Comment