भाजपा सांसद कंगना रणावत के किसान अंदोलन के अपमानजनक बयान के खिलाफ किसानों ने निकाली आक्रोश मार्च
रोहनिया। बैरवन मोहनसराय से किसानो ने सायं 4 बजे दिल्ली किसान अंदोलन के संदर्भ में भाजपा सांसद कंगना रणावत के अपमानजनक बयान के खिलाफ आक्रोश मार्च किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” के नेतृत्व में किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में निकाला गया। विनय राय ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि अन्नदाता के हक अधिकार के लिये दिल्ली किसान अंदोलन के संदर्भ में कंगना की बार बार टिप्पणी ये सिद्ध कर रही है कि वे देश के पालनहार “अन्नदाता” को या तो मजाक में ले रही हैं या वे मानसिक बिमारी की शिकार होकर पागलपन के तरफ बढ़ रही हैं, दोनो स्थिति में उनका सांसद बने रहना लोकसभा की गरिमा के विपरीत है। इसलिये भाजपा उनका लोकसभा से त्यागपत्र लेकर मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराकर इलाज कराये अन्यथा देश के किसान भाजपा का इलाज आने वाले समय में कर देगें, कृषि प्रधान देश में किसान का अपमान राष्ट्र का अपमान है।
आक्रोश मार्च में प्रमुख रूप से कृष्ण प्रसाद पटेल, अमलेश पटेल, प्रेम शाह, विजय नारायण वर्मा, मेवा पटेल, हृदय नारायण उपाध्याय, उदय प्रताप पटेल, जगमन्नी देवी, विजय गुप्ता, रमेश पटेल, अंशु उपाध्याय, छन्नी देवी, सुनीता देवी, अर्चना पटेल, निर्मला देवी, दुलारी, चमेली देवी, मनभावती देवी सहित इत्यादि किसान शामिल थे।