पूर्व डिप्टी कंट्रोलर एंड आडिटर जनरल (CAG) तथा वर्तमान में संस्कृति मंत्रालय में केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ, वाराणसी की फाइनेंस कमेटी की सदस्य डॉ. स्मिता एस चौधरी ने आज तिब्बती विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया साथ ही यहां की परम्पराओं को समझा। विदित हो कि डॉ चौधरी 1990 बैच की आइ ए एस है। संस्थान की कुल सचिव डॉ सुनीता चंद्रा ने खतक और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिवादन किया।
डॉ स्मिता एस चौधरी ने फाइनेंस बोर्ड द्वारा संस्थान में इंटरनल आडिट सेल के गठन, सृजन एवं क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार प्राचीन भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने पर बहुत सक्रिय है। वर्तमान में तिब्बती संस्थान, हमारी प्राचीन नालंदा परम्परा और संस्कृति को सहेजने का काम कर रहा है। यहां के कण-कण में तिब्बती परम्परा और भारतीय संस्कृति की मिली-जुली संस्कृति का संगम है।इस अवसर पर सहायक कुलसचिव डॉ हिमांशु पाण्डेय, सहायक उपकुलसचिव डॉ सुमिल तिवारी,श्री प्रमोद सिंह, श्री सुनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।


