Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

शंकराचार्य जी ने कहा स्वत्रंत भारत मे गौहत्या भारतीयों के माथे पर सबसे बड़ा कलंक

Monday, 22 September 2025, 18:10 IST

डेंगू से अकेले नहीं लड़ा जा सकता हम सभी को मिलकर डेंगू से लड़ना चाहिए- ऑल आउट इंडिया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व द हंस फाउंडेशन

Monday, 22 September 2025, 18:09 IST

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जादू जी ने संत कबीर महाराज जी की प्राचीन प्राकट्य स्थल में मत्था टेका

Saturday, 20 September 2025, 20:02 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » हत्या के छह दोषियों को उम्रकैद
वाराणसी

हत्या के छह दोषियों को उम्रकैद

adminBy adminWednesday, 4 September 2024, 16:30 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link
  • 27-27 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • 7 वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी, लाठी डंडे से मारकर राम केवल की हुई हत्या का मामला

सोनभद्र। सात वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी, लाठी डंडे से मारकर हुए राम केवल हत्याकांड के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषियों शंभू धांगर,विनोद धांगर, अच्छेलाल धांगर, धरमू धांगर, जय सिंह चेरो व विजय चेरो को उम्रकैद व 27-27 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक शंकर धांगर पुत्र राम केवल निवासी ग्राम दरमा , थाना रामपुर बरकोनिया, जिला सोनभद्र ने 11 जुलाई 2017 को रामपुर बरकोनिया थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 11 जुलाई 2017 को सुबह 10 बजे उसके पिता राम केवलजंगल में गाय बैल मवेशियों को चरा रहे थे। उसकी चाची शांति देवी वहीं घर के सामने पत्थर पर बैठी थी। उसी समय उसकी पत्नी सितारा देवी और उसकी मां धन्वंतरि देवी उसके बच्चे की फीस के लिए रिश्तेदारी में डोमारिया जा रही थी। उसी समय अभियुक्तगण शंभू धांगर, विनोद धांगर पुत्रगण बब्बन धांगर, अच्छेलाल धांगर पुत्र जमदार धांगर, धरमू धांगर पुत्र लक्षन धांगर, जय सिंह चेरो व विजय चेरो पुत्रगण रामजनम चेरो निवासीगण ग्राम दरमा, थाना रामपुर बरकोनिया, जिला सोनभद्र एकराय होकर आए और उसके पिता राम केवल को घेरकर कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से बहुत बेरहमी से मारने पीटने लगे। उसकी चाची, पत्नी, मां ने शोर करते हुए बीच बचाव करने लगे तो अभियुक्तगण गाली देते हुए जंगल की ओर भाग गए। जब मौके पर जाकर देखा तो उसके पिता राम केवल की मौत हो गई थी।शंभू और विनोद कुल्हाड़ी लिए हुए थे, जबकि अन्य अभियुक्त लाठी डंडे लिए थे।यह घटना पटना टोला गांडूडीह की है। आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर कोर्ट ने दोषसिद्ध पाकर दोषियों शंभू धांगर विनोद धांगर, अच्छेलाल, धरमू धांगर, जय सिंह चेरो व विजय चेरो को उम्रकैद व 27-27 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Views: 153
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleबुलडोजर चलाने के लिए चाहिए बुलडोजर जैसी क्षमताः सीएम योगी
Next Article एम.ई.टी. एवं एच.टी.एस. – 2024 मुंबई प्रदर्शनी में बरेका मंडप का विधिवत भव्य शुभारंभ

Related Posts

शंकराचार्य जी ने कहा स्वत्रंत भारत मे गौहत्या भारतीयों के माथे पर सबसे बड़ा कलंक

Monday, 22 September 2025, 18:10 IST

डेंगू से अकेले नहीं लड़ा जा सकता हम सभी को मिलकर डेंगू से लड़ना चाहिए- ऑल आउट इंडिया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व द हंस फाउंडेशन

Monday, 22 September 2025, 18:09 IST

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जादू जी ने संत कबीर महाराज जी की प्राचीन प्राकट्य स्थल में मत्था टेका

Saturday, 20 September 2025, 20:02 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रयागराज: प्रयागराज आने पर आज पांचो लोगों ने मीडिया से रूबरू होकर अपने आने वाले गाने के बारे में बताया

Saturday, 13 September 2025, 19:29 IST2 Mins Read

मोनाड विश्वविद्यालय में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर जयन्ती की 134वीं वर्षगांठ पर श्रंखला कार्यक्रमों का समापन

Monday, 28 April 2025, 17:01 IST3 Mins Read

हरिशचंद्र पी जी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में करियर ओरिएंटेड स्टूडेंट अवेयरनेस प्रोग्राम (रोजगारोन्मुख छात्र जागरूकता कार्यक्रम) का हुआ आयोजन।*कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर जगदीश विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग

Thursday, 17 April 2025, 17:43 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

शंकराचार्य जी ने कहा स्वत्रंत भारत मे गौहत्या भारतीयों के माथे पर सबसे बड़ा कलंक

Monday, 22 September 2025, 18:10 IST

डेंगू से अकेले नहीं लड़ा जा सकता हम सभी को मिलकर डेंगू से लड़ना चाहिए- ऑल आउट इंडिया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व द हंस फाउंडेशन

Monday, 22 September 2025, 18:09 IST

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जादू जी ने संत कबीर महाराज जी की प्राचीन प्राकट्य स्थल में मत्था टेका

Saturday, 20 September 2025, 20:02 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.