Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST

प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र

Wednesday, 11 February 2026, 19:29 IST

एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Wednesday, 11 February 2026, 11:37 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » अवैध खनन की अब डिजिटल निगरानी करेगी योगी सरकार
उत्तरप्रदेश

अवैध खनन की अब डिजिटल निगरानी करेगी योगी सरकार

adminBy adminThursday, 14 November 2024, 15:25 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

-डिजिटल ऐप से होगा प्रदेश के प्रत्येक पट्टे का निरीक्षण

-प्रदेश में पारदर्शी खनन व्यवस्था से अवैध खनन पर लगेगी लगाम

-तय होगी खनन पट्टा धारकों की जवाबदेही

-अवैध खनन की गतिविधि पर तुरंत त्वरित कार्रवाई करेगी योगी सरकार

-अवैध खनन पर रोक से प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की शासन व्यवस्था में लगातार तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। तकनीक का सहारा लेकर योगी सरकार प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू करने की दिशा में लगातार आगे बड़ रही है। इसी के मद्देनजर प्रदेश का भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग अवैध खनन और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए खनन पट्टों की निगरानी के लिए विशेष निरीक्षण ऐप की शुरुआत की है। माइनिंग मित्र पोर्टल के सफल संचालन के बाद अब अवैध खनन पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए सरकार अब खनन की गतिविधियों की डिजिटल निगरानी करेगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश माइन मित्र, खनन व्यवसाय में पारदर्शिता लाने और अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है। इस योजना के तहत, खनन से जुड़ी कई सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। सीएम योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने राज्य के खनन पट्टों पर प्रभावी निगरानी के लिए एक विशेष ‘निरीक्षण ऐप’ विकसित किया है। इस ऐप का उद्देश्य खनन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने और खनन कार्यों को पारदर्शी बनाने बनाना है। ऐप के माध्यम से प्रत्येक खनन पट्टे का निरीक्षण अब डिजिटल माध्यम से एक क्लिक पर संभव हो सकेगा, जिससे किसी भी अवैध खनन गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी और त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।

सचल दलों द्वारा वास्तविक समय पर होगी निगरानी
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक माला श्रीवास्तव ने बताया कि ‘निरीक्षण ऐप’ का उपयोग सचल दलों द्वारा राज्यभर के खनन पट्टों में नियमित जांच के लिए किया जाएगा। यह ऐप न केवल निरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएगा, बल्कि जांच के परिणामों को त्वरित और एक क्लिक पर उपलब्ध कराने में भी सक्षम होगा। ऐप के माध्यम से विभिन्न जिलों में सक्रिय खनन पट्टों की निगरानी की जाएगी, जिससे राज्य में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

खनन पट्टा धारकों की तय होगी जवाबदेही
इस ऐप के माध्यम से खनन पट्टा धारकों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। ऐप के डेटा से हर खनन पट्टे की जानकारी अब डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय और उच्च स्तर के अधिकारियों को सभी गतिविधियों का सटीक निरीक्षण प्राप्त होगा। निदेशक माला श्रीवास्तव ने बताया कि यह ऐप खनन पट्टे पर हुई प्रत्येक गतिविधि को रिकॉर्ड करेगा और इसकी समीक्षा करने की सुविधा भी देगा। इससे खनन पट्टा धारकों के कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में खनन पट्टा धारकों की इसके माध्यम से जवाबदेही भी तय की जाएगी।

ऐप के माध्यम से अवैध खनन पर रोक के साथ ही राजस्व में बढ़ोतरी की है उम्मीद

माला श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण ऐप से अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगेगा। किसी भी पट्टे में अनाधिकृत खनन गतिविधि होने पर ऐप द्वारा त्वरित सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जा सकेगी, जिससे अवैध खनन पर त्वरित कार्रवाई करना संभव होगा। इसके अतिरिक्त राज्य के खनन क्षेत्र में अनुशासन और पारदर्शिता आने से राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण
निदेशालय द्वारा ऐप का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ऐप की सभी विशेषताओं, कार्यप्रणाली और डेटा एंट्री प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। ऐप के सुचारू उपयोग से अवैध खनन पर निगरानी सटीकता से की जा सकेगी।

डिजिटल निगरानी से कुशल खनन संचालन की उम्मीद
भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा विकसित निरीक्षण ऐप से राज्य में खनन पट्टों की निगरानी में सुधार होगा। इससे जहां एक ओर अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगेगी, वहीं दूसरी ओर राज्य के खनन क्षेत्र में अनुशासन और पारदर्शिता की नींव मजबूत होगी। ऐप के सफल क्रियान्वयन से न केवल राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि राज्य के खनन क्षेत्र का डिजिटलीकरण और सुगम प्रशासन की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Views: 533
latest news news up voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleदेव दीपावली आयोजन को लेकर सरकार पूरी तैयारियों में जुटी
Next Article एनडीआरएफ महानिदेशक करेंगे वाराणसी का दौरा

Related Posts

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST

प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र

Wednesday, 11 February 2026, 19:29 IST

एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Wednesday, 11 February 2026, 11:37 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST

प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र

Wednesday, 11 February 2026, 19:29 IST

एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Wednesday, 11 February 2026, 11:37 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.