हापुड़ (मनीष कुमार) आर्य समाज मन्दिर में आगामी फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार, 02 मार्च को भव्य ‘वासंती नवसस्येष्टि’ (होलिकोत्सव) यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वैदिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सायं 06:00 बजे से प्रारंभ होगा वैदिक परंपरा का निर्वहन इस वर्ष का होलिकोत्सव विशेष रूप से चतुर्वेद-परायण महायज्ञ के रूप में सम्पन्न होगा। इसमें चारों वेदों के मन्त्रों द्वारा आहुतियाँ प्रदान की जाएंगी। ‘वासंती नवसस्येष्टि’ की प्राचीन परंपरा के अनुसार, नई फसल के अन्न को यज्ञ में अर्पित कर ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाएगी आर्य समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यज्ञ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि पर्यावरण की शुद्धि और सामाजिक समरसता का भी माध्यम है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे सपरिवार इस पावन यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और वैदिक संस्कृति के इस गौरवशाली उत्सव का हिस्सा बनें
Related Posts
Add A Comment

