वाराणसी इनरव्हील क्लब बनारस 312 द्वारा सुजाबद पड़ाव स्थित पंचायत भवन में कंबल तिल गुड लडडू का विशाल वितरणकिया गया। क्लब की अध्यक्षा सुषमा सिंह ने बताया की हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी इनरव्हील क्लब ऑफ बनारस 312 द्वारा विशाल वितरण किया गया। सुषमा सिंह वाराणसी में पहले से ही समाजसेविका के रूप में काफी चर्चित रही है हजारों लोगों ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर समान पाकर सुषमा सिंह को हृदय से धन्यवाद दिया। सुषमा सिंह वरिष्ठ समाज सेविका है पशुपालन विभाग से सेवा निवृत्त है और वह बहुत पहले से समाज सेवा का कार्य गृह, असहाय बच्चों पर्यावरण, से लेकर कई कार्य करती आ रही है इसके साथ-साथ सुषमा सिंह द्वारा पंचायत भवन में दो वृक्ष भी लगाए गए।
इनर व्हील क्लब बनारस 312 द्वारा मकर संक्रांति पर सुजाबद स्थित पंचायत भवन में कंबल तिल गुड लडडू का विशाल वितरण।
Related Posts
Add A Comment

