वाराणसी: पुलिस प्रशासन द्वारा ई रिक्शा टोटो के मार्ग परिवर्तित को लेकर उपजे विवाद मे ई रिक्शा चालको द्वारा शास्त्री घाट पर चल रहे धरना प्रदर्शन मे समाजवादी पार्टी ने पूर्ण समर्थन देते लड़ाई लड़ने का घोषणा किया है ।
पुलिस प्रशासन द्वारा मार्ग प्रतिबंधित किए जाने के विरोध मे ई रिक्शा टोटो चालको द्वारा शास्त्री घाट पर धरना प्रदर्शन के क्रम मे आमजन को हो रहे परेशानी को देखते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा सहयोग व समर्थन दिया गया। आज शास्त्री घाट पर ई रिक्शा चालको के बीच चल रहे विशाल धरना प्रदर्शन मे सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा एवं सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा पहुंचकर ई रिक्शा चालको की समस्या सुनकर सपा एम एल सी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा मार्ग परिवर्तित करना अव्यवहारिक है कोई निर्णय लेने से पूर्व ई रिक्शा चालक यूनियन के पदाधिकारीयो एवं चालको के साथ बैठक कर अवगत कराना चाहिए। पुलिस प्रशासन ई रिक्शा चालको के साथ अन्याय कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा बार कोड जारी करने से ई रिक्शा चालको के सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाऐगी। सपाजनो ने अखिल भारतीय ई रिक्शा चालक यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण काशी एवं समस्त ई रिक्शा चालको के बीच पहुंचकर समर्थन पत्र दिया एवं हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। शास्त्री घाट पर पहुंचने वालो मे प्रमुख रूप से सपा एम एल सी आशुतोष सिन्हा सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा पूर्व एम एल सी प्रत्याशी उमेश यादव सत्यनारायण यादव राजेश यादव नत्थू सतीश यादव छोटू आदि लोग उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment