हापुड़ (मनीष कुमार) प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ विनीत अग्रवाल शारदा ने मुख्य अतिथि के रूप में आज भाजपा जिला कार्यालय पर भव्य व्यापारी सम्मेलन में हापुड़ के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा की एक चुनाव की व्यवस्था जल्द लागू हो जाएगी। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे। इसमें जहां सरकार का कार्यकाल अधिक होगा, उसका कार्यकाल कम किया जाएगा और जहां सरकार का कार्यकाल खत्म होगा, उसे बढ़ा दिया जाएगा। इन चुनावों के सौ दिन के भीतर निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव भी हो जाएंगे। देश में एक चुनाव होने से पैसा और समय दोनों बचेगा, देश की आज़ादी के बाद 51, 52 से 67 तक देश में एक समय में सभी चुनाव होते थे उस समय की प्रधानमंत्री इंद्रा गाँधी ने अपनी और कांग्रेस की राजनीति ज़मीन खिसकती नज़र आई तो यह प्रतिक्रिया बंद करा दी जिसका ख़ामियाज़ा देश अब तक भुगत रहा है विनीत शारदा बोले एक राष्ट्र-एक चुनाव होने से श्रम भी कम करना पड़ेगा उन्होंने कहा कि देश की प्रकृति में उत्तर प्रदेश एक ग्रोथ इंजन की तरह आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और देश मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटेल पर अपना झंडा ला रहा है आज चारों तरफ भारत माता की जय के नारे लगाते हैं तथा जब हमारे प्रधानमंत्री दूसरे देशों में जाते हैं तो उनका भव्य स्वागत होता है परंतु पहले हमारे प्रधानमंत्री जब जाते थे तो किसी को पता भी नहीं लगता था कि भारत का प्रतिनिधित्व करने की कोई आया है। उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान की नाजायज औलाद है पाकिस्तान जब से बना है उसने केवल आतंकवादियों को ही जन्म दिया है वहां की फैक्ट्री में उद्योग नहीं लगते बल्कि आतंकवादियों के कैंप लगते हैं नए-नए आतंकवादियों का जन्म होता है पाकिस्तान के आतंकबादी जिन्ना,ऑरंगज़ेव , गौरि बाबर की नाजायेज़ ओलाद है इस बार इनको सही जवाब भारत की वीर सेना ने दिया है भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहाँ यह नया भारत है जो अपने दुश्मन के घर में घुस कर उसे ख़त्म करने की ताक़त रखता है देश का शोभाग्य है 880 वर्ष के पृथ्वी चौहान के बाद हिन्दूयो के राजा नरेन्द्र मोदी हुए है एक भारत उनके राज में राम राज्य की और चल रहा है कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे उद्योगपति संजय कृपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रहित में यह महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश को दोहरा लाभ होगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि यह कोई नई अवधारणा नहीं है। स्वतंत्र भारत में 1951 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते थे। कुछ विधानसभाओं के समय पूर्व भंग होने से यह व्यवस्था रुक गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इस दिशा में फिर से प्रयास कर रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि मोदी सरकार आतंकियों और उनके समर्थकों को समाप्त करेगी। उन्होंने धर्म के आधार पर एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। कार्यक्रम का संचालन पुनीत गोयल ने किया इस अवसर पर ललित छावनी वाले नरेंद्र वूड इण्डिया विजय सराफ विजेंद्र पंसारी मोनू कसेरे विकास मेडिकल कैलाश वर्मा विनोद गुप्ता अशोक बब्ली परवीन शर्मा पवन गर्ग राजीव दतियाना विशाल बीड़ी प्रमोद नागर वाले आदि व्यापारी वर्ग
Previous Articleसंकटमोचन मंदिर के महंत के आवास से करोड़ों के गहने और तीन लाख रुपये चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Next Article मीट शॉप मे गंदगी देख भड़के खाद्य सुरक्षा अधिकारी
Related Posts
Add A Comment

