लखनऊ। अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व उ० प्र० मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल ने “विजयदशमी” के पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। संपूर्ण भारत में यह पर्व परंपरागत श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाया जाता है। विजयदशमी का पर्व हमें आशा उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। आप सभी को “विजयदशमी” पर्व के शुभ दिन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने “विजयदशमी” पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Related Posts
Add A Comment