Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल यंगस्टर्स में हार्ट अटैक विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन

Tuesday, 4 November 2025, 16:34 IST

बनारस की दाल मंडी; बुलडोजर चलने से पहले बेसमेंट दुकानों पर आफत, VDA जल्द करेगा सील

Tuesday, 4 November 2025, 13:35 IST

जे०एम०एस० ग्रुप की “फ्रेशर पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Monday, 3 November 2025, 16:59 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » क्रॉसिंग द लाइन: शास्त्री ब्रिज के आसपास पैदल मार्ग की सख्त जरूरत
वाराणसी

क्रॉसिंग द लाइन: शास्त्री ब्रिज के आसपास पैदल मार्ग की सख्त जरूरत

adminBy adminThursday, 13 June 2024, 13:18 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

वाराणसी: भारत में लोग सड़कों के दोनों तरफ बने पैदल मार्ग या फुटपाथ (साइडवाक्स) की बात तक नहीं करते। यहां कोई इसे समस्या तक नहीं मानता। मिर्जापुर के शास्त्री ब्रिज पर तो पैदल चलने वाले का तो जैसे कोई अस्तित्व ही नहीं है। भारी वाहनों, कारों और दोपहिया की रेलमपेल में पदयात्री की कोई पूछ परख नहीं है। कई दुपहिया तो साइडवॉक्स पर भी चढ़ जाते हैं। पैदल यात्रियों के लिए शास्त्री ब्रिज पार करना किसी बड़े साहसिक कार्य (एडवेंचर) से कम नहीं है। जबकि पैदल यात्री को पूरी योजना के केंद्र में होना चाहिए। स्थानीय निवासियों और स्वयं सेवी संगठनों का मानना है कि शास्त्री ब्रिज के आसपास पैदल चलने वालों के लिए उचित मार्ग और बुनियादी ढांचे के निर्माण की तत्काल जरूरत है। पैदल यात्रियों को संभावित दुर्घटनाओं से बचाकर सुरक्षित यात्रा का मार्ग उपलब्ध कराया जाना चाहिए। प्रशासन को इस बारे में तत्काल ध्यान देना चाहिए। इस पुल पर पैदल यात्रियों का भी हक है, यह मानकर समस्या की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि वाहन यदि एनएच 2 (यानी एनएच 19) का रास्ता अख्तियार कर लें तो शास्त्री ब्रिज पर पैदल यात्रियों के लिए एक मार्ग बनाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि शास्त्री ब्रिज पूरे इलाके में संपर्क की महत्वपूर्ण कड़ी है। वाराणसी के लिए इसका बहुत महत्व है। पिछले पचास साल में शास्त्री ब्रिज ने काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। कई मौसम और बाढ़ों को झेला है। उसकी वजह से समय-समय पर शास्त्री ब्रिज की मरम्मत भी करानी पड़ी है। इन पचास सालों में शास्त्री ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही भी कई गुना हो गई है। ओवरलोडेड वाहनों की संख्या भी इस पर काफी बढ़ गई है। अब इसका खामियाजा पैदल यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। पुल के दोनों तरफ पैदल चलने वालों के लिए कोई सुरक्षित पैसेज ही नहीं रह गया है। दोपहिया वाहन वालों ने साइडवाक्स की जगह पर भी कब्जा जमा रखा है। जब भी पुल पर जाम लगता है, दोपहिया वाहन साइडवाक्स पर चलने लगते हैं। नतीजा यह हो रहा है कि पैदल यात्रियों के लिए पुल पर कोई जगह नहीं बची है। वाहन चालक अक्सर गडढों के कारण साइड्स बदलते रहते हैं और लेन का पालन नहीं करते। यह भी पैदल यात्रियों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। कई पैदल यात्री अब तक दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है, ”शास्त्री ब्रिज पर बढ़ती हुई वाहनों की भीड़ और पैदल यात्रियों को खतरे देखते हुए अब यह जरूरी हो गया है कि पैदल यात्रियों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास किया जाए। इस पर सरकार और प्रशासन को तत्काल गौर करना चाहिए और समस्या का समाधान करना चाहिए। कई बार तो लगता है कि जैसे पैदल यात्रियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। यह गंभीर मसला है, क्योंकि अब तक कई पैदल यात्री दुर्घटना का शिकार बन चुके हैं। अभी जो लोग पैदल चलते हैं, उनकी जान भी जोखिम में रहती है।”
सरकार ने एक सिक्सलेन मार्ग बनाने की घोषणा कर दी है और दूसरी तरफ एनएच 2 (यानी एनएच 19) भी चालू कर दिया गया है, लेकिन अब तक वाहनों ने उस रास्ते के बजाय शास्त्री ब्रिज से यातायात गुजारना जारी रखा है। सरकार के इस कदम के कारण शास्त्री ब्रिज पर किसी दिन बड़ी दुर्घटना का खतरा तो मंडरा ही रहा

है, साथ ही पैदल चलने वाले यात्रियों की जान भी आए दिन जोखिम में रहती है। एक जन प्रतिनिधि का कहना है कि प्रशासन को तत्काल इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह जनता से जुड़ा मसला है। यदि शास्त्री ब्रिज पर यातायात को नियंत्रित करके पैदल यात्रियों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो यह विषय विधानसभा के सामने भी लाया जाएगा।

एक जिम्मेदार अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ”वाहन चालकों को एनएच 2 (जो पहले एनएच 19 था) की तरफ जाना चाहिए, इससे शास्त्री ब्रिज पर से वाहनों का भार कम होगा। उसका फायदा पैदल चलने वालों को भी होगा। प्रशासन पैदल यात्रियों के प्रति संवेदनशील है और दिशा में जल्दी ही उचित कदम उठाए जाएंगे।”

Views: 249
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ घर-घर पहुँचाने के लिए सरकार द्वारा पहल की जा रही है
Next Article कुलपति ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के लिए शपथ/प्रतिज्ञा दिलाया

Related Posts

सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल यंगस्टर्स में हार्ट अटैक विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन

Tuesday, 4 November 2025, 16:34 IST

बनारस की दाल मंडी; बुलडोजर चलने से पहले बेसमेंट दुकानों पर आफत, VDA जल्द करेगा सील

Tuesday, 4 November 2025, 13:35 IST

जे०एम०एस० ग्रुप की “फ्रेशर पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Monday, 3 November 2025, 16:59 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ प्रयागराज ने मनाया 2 वर्षों की उत्कृष्ट यात्रा का जश्न

Saturday, 11 October 2025, 19:30 IST1 Min Read

सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की वाइस चेयरपर्सन राम्या रामचन्द्रन को मिला स्वास्थ्य चिकित्सीय उत्कृष्टता व समाजसेवी सम्मान

Saturday, 27 September 2025, 20:09 IST4 Mins Read

प्रयागराज: प्रयागराज आने पर आज पांचो लोगों ने मीडिया से रूबरू होकर अपने आने वाले गाने के बारे में बताया

Saturday, 13 September 2025, 19:29 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल यंगस्टर्स में हार्ट अटैक विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन

Tuesday, 4 November 2025, 16:34 IST

बनारस की दाल मंडी; बुलडोजर चलने से पहले बेसमेंट दुकानों पर आफत, VDA जल्द करेगा सील

Tuesday, 4 November 2025, 13:35 IST

जे०एम०एस० ग्रुप की “फ्रेशर पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Monday, 3 November 2025, 16:59 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.