युवक की माैत के बाद सड़क पर चक्काजाम की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। समझाने के बावजूद वे लोग उच्चाधिकारियों के बुलाने की मांग पर अड़े रहे। आरोपी के घर पर भी हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, कैंट विधायक की मांग पर दो पुलिस निलंबित कर दिए गए।
रामनगर के गोलाघाट निवासी मुकेश चौहान की सोमवार को ईलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। युवक के मौत की खबर लगते ही मोहल्ले में मातम छा गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर हंगामा करने के बाद चौक चौराहा पर चक्काजाम कर दिया।लोगों की मांग है कि दो अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाए। दोषियों को फांसी देने के साथ ही मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग है। चक्काजाम की सूचना पर मौके पहुंचे थानाध्यक्ष राजू सिंह लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
बताते चलें कि बीते 10 मई को मुकेश चौहान रात में मां की दवा लेने बाजार जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ला निवासी नंदलाल यादव ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर मुकेश चौहान को लाठी-डंडे से बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया था। उसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था लेकिन वह खत्म हो गया।
दो पुलिसकर्मी निलंबित
रामनगर थाना क्षेत्र के प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में दरोगा अमीर बहादुर सिंह और दरोगा अंशू पांडेय को डीसीपी काशी जोन ने निलंबित किया। इससे पहले कैंट विधायक साैरभ श्रीवास्तव ने अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने माैके से ही सीपी मोहित अग्रवाल से बातचीत की। कहा कि जब तक थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों से पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक मैं यहीं पर बैठा रहूंगा।
घायल युवक की माैत के बाद सड़क पर उतरे लोग, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग; दो पुलिसकर्मी निलंबित
Related Posts
Add A Comment

