Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

प्रतिभा सम्मान समारोह में 190 छात्र-छात्राएं सम्मानित, मेधा अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की घोषणा

Wednesday, 18 February 2026, 19:20 IST

जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

Wednesday, 18 February 2026, 15:17 IST

स्टडीआईक्यू ने प्रयागराज में नया केंद्र शुरू किया, यूपीएससी तैयारी के बड़े केंद्र के रूप में शहर की पहचान और मजबूत

Wednesday, 18 February 2026, 15:16 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन
hapud

जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

adminBy adminWednesday, 18 February 2026, 15:17 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

हापुड़ (मनीष कुमार) सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ ने उन्नत शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने ईएनटी विभाग द्वारा गर्दन के सामने स्थित एक अत्यंत बड़े एवं जटिल लिपोमा (वसा की गांठ) का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। यह मामला चिकित्सकीय दृष्टि से अत्यंत चुनौतीपूर्ण था और मरीज के लिए शारीरिक एवं मानसिक दोनों स्तरों पर अत्यधिक कष्टदायक बन चुका था मरीज पिछले लगभग चार वर्षों से इस समस्या से पीड़ित था। गर्दन के अग्र भाग में लगातार बढ़ती सूजन के कारण उसे दैनिक जीवन में असुविधा, शारीरिक असहजता तथा सामाजिक संकोच का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान वह 7–8 विभिन्न अस्पतालों में परामर्श ले चुका था, किन्तु ऑपरेशन की जटिलता, महत्वपूर्ण नसों एवं प्रमुख रक्त वाहिकाओं की निकटता तथा संभावित जोखिमों को देखते हुए कई स्थानों पर सर्जरी टाल दी गई। लगातार उपचार न मिल पाने से मरीज मानसिक रूप से हताश और भयभीत हो गया था अंततः विशेषज्ञ उपचार की आशा में मरीज ने सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के ईएनटी विभाग से संपर्क किया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विस्तृत क्लिनिकल जांच, आवश्यक रेडियोलॉजिकल परीक्षण तथा समग्र मूल्यांकन के पश्चात सर्जरी करने का निर्णय लिया। अत्यंत सावधानीपूर्वक बनाई गई शल्य योजना के तहत महत्वपूर्ण संरचनाओं को सुरक्षित रखते हुए गांठ को पूर्ण रूप से हटाया गया।
यह जटिल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुभम मित्तल, सीनियर रेजिडेंट डॉ. प्रीति एवं रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. चंदन की कुशल टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई। ऑपरेशन उच्च स्तरीय तकनीकी दक्षता, टीम समन्वय एवं आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के सहयोग से किया गया सर्जरी पूर्णतः सफल रही। ऑपरेशन के पश्चात मरीज की स्थिति स्थिर है और वह स्वस्थ है। शीघ्र ही उसके सामान्य जीवन में लौटने की संभावना है। मरीज एवं उसके परिजनों ने संस्थान और चिकित्सकीय टीम के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया चिकित्सा अधीक्षक ने ईएनटी विभाग की टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि संस्थान गंभीर एवं जटिल मामलों के सफल उपचार के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है की प्रबंधन टीम — डॉ. बरखा गुप्ता (प्राचार्य), ब्रिगेडियर डॉ. आर.के. सहगल (सीनियर एडवाइजर), एन. वर्धराजन (जनरल मैनेजर), रघुवर दत्त, तथा डॉ. मेजर जनरल चरणजीत सिंह अहलूवालिया (एम.एस.) — ने ईएनटी विभाग की टीम को इस उत्कृष्ट चिकित्सा उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. जे. रामचंद्रन तथा उपाध्यक्ष राम्या रामचंद्रन ने भी ईएनटी विभाग की टीम को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके समर्पण, विशेषज्ञता एवं उच्च गुणवत्ता वाली रोगी सेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने संस्थान की उन्नत एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराया यह उपलब्धि संस्थान की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, उन्नत तकनीक एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की दक्षता का सशक्त प्रमाण है।

Views: 32
crime helth latest news news Politics up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleस्टडीआईक्यू ने प्रयागराज में नया केंद्र शुरू किया, यूपीएससी तैयारी के बड़े केंद्र के रूप में शहर की पहचान और मजबूत
Next Article प्रतिभा सम्मान समारोह में 190 छात्र-छात्राएं सम्मानित, मेधा अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की घोषणा

Related Posts

प्रतिभा सम्मान समारोह में 190 छात्र-छात्राएं सम्मानित, मेधा अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की घोषणा

Wednesday, 18 February 2026, 19:20 IST

स्टडीआईक्यू ने प्रयागराज में नया केंद्र शुरू किया, यूपीएससी तैयारी के बड़े केंद्र के रूप में शहर की पहचान और मजबूत

Wednesday, 18 February 2026, 15:16 IST

जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

Tuesday, 17 February 2026, 18:44 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

प्रतिभा सम्मान समारोह में 190 छात्र-छात्राएं सम्मानित, मेधा अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की घोषणा

Wednesday, 18 February 2026, 19:20 IST

जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

Wednesday, 18 February 2026, 15:17 IST

स्टडीआईक्यू ने प्रयागराज में नया केंद्र शुरू किया, यूपीएससी तैयारी के बड़े केंद्र के रूप में शहर की पहचान और मजबूत

Wednesday, 18 February 2026, 15:16 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.