जेसीआई काशी शिव गंगा क्लब के पदाधिकारियों की प्रेसवार्ता
वाराणसी रथयात्रा स्थित एक होटल सभागार में सामाजिक संस्था जेसीआई काशी शिव गंगा क्लब के पदाधिकारियों ने एक प्रेसवार्ता कर अपने आगामी कार्यक्रम जेसी वीक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 9 तारीख से 15 तारीख तक जेसीआई काशी शिव गंगा जेसी वीेक का आयोजन कर रहा है जिसमें की समाज सेवा से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे प्रथम दिन गणेश वंदना के साथ इस वीक की शुरुआत की जाती है और पूरे सप्ताह पर अलग अलग प्रकार के समाज हितैषी कार्य किए जाते हैं।
जैसे बी 2 बी मीट ओल्ड एज आश्रमों में सेवा गरीब जरूरतमंद बच्चियों की शादी विवाह करवाना एवं बेरोजगार लोगों को रोजगार दिलाने हेतु योजनाओं पर कार्य करने के साथ ही प्रकृति पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।
उक्त प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जेसीआई काशी शिव गंगा क्लब की अध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी अध्यक्षा वर्षा मेहरोत्रा सचिव आईपीपी सरिका केशरी शोभा तुलस्यान पूर्व अध्यक्ष रानिका जायसवाल नीता सहगल नीरजा रचना आदि उपस्थित रही

