Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST

प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र

Wednesday, 11 February 2026, 19:29 IST

एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Wednesday, 11 February 2026, 11:37 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया सम्मानित
वाराणसी

डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया सम्मानित

adminBy adminWednesday, 15 May 2024, 16:55 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नोलॉजी अपनाते हुए रच रहीं नित्य नए आयाम-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नोलॉजी अपनाते हुए नित्य नए आयाम रच रही हैं। तमाम अग्रणी योजनाओं को डाकघरों के माध्यम से प्रमुखता से लागू किया गया है। डाकघरों में एक ही छत के नीचे पत्र-पार्सल, बचत बैंक, बीमा, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, डीबीटी, डिजिटल बैंकिंग, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। डाककर्मी कर्मयोगी की भाँति कार्य करते हुए लोगों को इन योजनाओं से जोड़ रहे हैं। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने मण्डलाध्यक्षों एवं उपमंडलाध्यक्षों के वित्तीय वर्ष 2023-24 के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किये। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधीक्षकों, उपमंडलीय निरीक्षकों, पोस्टमास्टरों को उन्होंने सम्मानित कर हौसलाअफजाई भी की।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने समीक्षा पश्चात बताया कि, वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5.44 लाख नए बचत खाते, 2.73 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते, 58 हजार सुकन्या समृद्धि व 21 हजार महिला सम्मान बचत पत्र खाते खोले गए। 8.69 लाख लोगों ने डाकघरों तथा आईपीपीबी के माध्यम से आधार सेवाओं का लाभ उठाया, वहीं 25 हजार लोगों ने डाकघरों से पासपोर्ट बनवाया। वाराणसी परिक्षेत्र में बचत बैंक सेवाओं से 64.94 करोड़, आईपीपीबी से 8.03 करोड़, स्पीड पोस्ट व पार्सल से 11.44 करोड़ रुपये और पोस्टल ऑपरेशन से 36.2 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। डाक जीवन बीमा में 37.77 करोड़ रूपये व ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 16.20 करोड़ रुपये का कुल प्रीमियम जमा हुआ। वाराणसी परिक्षेत्र में अभी तक 1,020 गांवों को ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’ और 519 गांवों को ‘सम्पूर्ण बीमा ग्राम’ बनाया जा चुका है।

डाक अधिकारियों का हुआ सम्मान
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रवर डाक अधीक्षक, वाराणसी पूर्वी मंडल को आधार नामांकन व अद्यतनीकरण, डाक जीवन बीमा एवं पार्सल राजस्व, डाक अधीक्षक, वाराणसी पश्चिमी मंडल विनय कुमार को सर्वाधिक सुकन्या समृद्धि खाता, स्पीड पोस्ट राजस्व तथा पोस्टल ऑपरेशन व व्यवसाय में उत्कृष्टता हेतु सम्मानित किया। इसके साथ ही जौनपुर मंडल के डाक अधीक्षक परमानंद कुमार को इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, गाजीपुर मंडल के डाक अधीक्षक प्रदीप कुमार पाठक को महिला सम्मान बचत पत्र व ग्रामीण डाक जीवन बीमा व्यवसाय हेतु और बलिया मण्डल के डाक अधीक्षक हेमंत कुमार को सर्वाधिक बचत खाते खोलने व पार्सल एवं स्पीड पोस्ट वितरण हेतु सम्मानित किया।

मंडलों के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सहायक अधीक्षक नगर वाराणसी सर्वेश कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक वाराणसी पश्चिम इन्द्रजीत पाल एवं सहायक अधीक्षक पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर श्रीकांत पाल को डाक जीवन बीमा, डाक निरीक्षक बलिया अंगद कुमार यादव को डाकघर बचत खाता, डाक निरीक्षक वाराणसी पश्चिम मंदीप कुमार को महिला सम्मान बचत पत्र, डाक निरीक्षक ज्ञानपुर विकास वर्मा को ग्रामीण डाक जीवन बीमा और आईपीपीबी, डाक निरीक्षक जौनपुर केन्द्रीय बलबीर सिंह एवं डाक निरीक्षक मछलीशहर शशिकांत कन्नौजिया को आईपीपीबी प्रीमियम खाता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सम्मानित किया। डेवलेपमेंट ऑफिसर (डाक जीवन बीमा) सर्वेश पाण्डेय एवं डायरेक्ट एजेंट हेमंत कुमार राय व निशान्त पाण्डेय को भी सम्मानित किया गया।

पोस्टमास्टर जनरल ने इस अवसर पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उत्साह और लगन के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विभिन्न मण्डलाधीक्षकों के साथ सहायक निदेशक बृजेश शर्मा, राम केवल चौहान, लेखाधिकारी प्लाबन नस्कर, सहायक लेखाधिकारी संतोषी राय, सहायक अधीक्षक पल्लवी मिश्रा, डाक निरीक्षक दिलीप पाण्डेय, डाक सहायक अजिता कुमारी, श्रीप्रकाश गुप्ता, राहुल वर्मा सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Views: 293
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleवाराणसी महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराधा यादव ने एक वक्तव्य में भाजपा प्रत्याशी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन को लेकर उठाये सवाल
Next Article भ्रष्टाचार के मामले में थाना प्रभारी चकरघट्टा को मिली जमानत

Related Posts

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST

प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र

Wednesday, 11 February 2026, 19:29 IST

एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Wednesday, 11 February 2026, 11:37 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST

प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र

Wednesday, 11 February 2026, 19:29 IST

एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Wednesday, 11 February 2026, 11:37 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.