वाराणसी: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नगर निगम, वाराणसी में स्थापित कन्ट्रोल कमांड सेन्टर में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गयी, जिसमें पिछले 48 में प्राप्त कुल 105 शिकायतों में 87 शिकायतों का निस्तारण नगर निगम के द्वारा किया गया। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सीवर सफाई से सम्बन्धित 23, पेयजल से सम्बन्धित 5, मार्ग प्रकाश से सम्बन्धित 34, सफाई से सम्बन्धित 14, पशु विभाग से सम्बन्धित 3, सामान्य अभियन्त्रण विभाग से सम्बन्धित 8 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष 18 शिकायतें नाला सफाई एवं मार्ग प्रकाश से सम्बन्धित है, जिस पर कार्यवाही की जा रही है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। नगर आयुक्त श्री अक्षत वर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण सुनिश्चित करायें। नगर निगम, वाराणसी द्वारा नागरिकों के लिये नगरीय शिकायतों के निस्तारण हेतु टोल फ्री नम्बर 1533 एवं व्हाट्सएप नम्बर 8601872688 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी नागरिक नगरीय शिकायतों से सम्बन्धित अपनी शिकायतें दर्ज करा सकता है।
नगर निगम कन्ट्रोल रूम में प्राप्त 87 शिकायतों का 48 घंटे में किया निस्तारण
Related Posts
Add A Comment