समस्याओं का करायेगें त्वरित गति से निस्तारण
आयुक्त, वाराणसी मण्डल, वाराणसी कौशल राज शर्मा के द्वारा बैठक में दिये गये निर्देश के क्रम में सभी जोनल अधिकारियों को प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक प्रतिदिन क्षेत्रीय पार्षदगण के साथ क्षेत्र में भ्रमण करेगें। इस सम्बन्ध में अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय के द्वारा सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन भ्रमण हेतु अपना प्लान तैयार कर लें तथा क्षेत्रीय पार्षदगण को अवगत कराते हुये उनके साथ क्षेत्र का निरीक्षण करें, तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु त्वरित गति से सम्बन्धित विभागों को अवगत कराते हुये निस्तारण करायें। दिये गये आदेश के अनुसार आज प्रथम दिन जोनल अधिकारियों के द्वारा मा0 पार्षदगणों के साथ भ्रमण किया तथा बताये गये समस्याओं के के द्वारा पार्षद प्रमोद राय एवं अमित कुमार मौर्य के साथ निरीक्षण किया गया, जिसमें पाॅच प्लाटों में कूड़ा पड़ा था को तत्काल साफ कराया गया, शेष पेयजल एवं सीवर की समस्या पायी गयी, जिसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता, जलकल को निर्देशित किया गया। वहं दूसरी ओर जोनल अधिकारी रामनगर मनोज कुमार सिंह के द्वारा राम नगर क्षेत्र में क्षेत्रीय पार्षद के साथ निरीक्षण किया गया, जिसमें गली पिट, सीवर चेम्बर, एवं सफाई से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई, जिसे नोट करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्रों के पार्षद से सम्पर्क कर नियमित रूप से क्षेत्रों का निरीक्षण करें एवं तत्काल समस्याओं का निस्तारण करायें।