वाराणसी। पंजाब पुलिस एवं वाराणसी पुलिस ने दो लाख रुपए इनामी बदमाश अमन स्कोडा को रविंद्रपुरी एरिया से गिरफ्तार किया है। जो पिछले 15 दिनों से छिपकर यहां रहता था। पंजाब पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अमन स्कोडा बार बार अपना ठिकाना बदलता रहता है। पंजाब की पुलिस को इसको कई महीनों से तलाश थी।
रविंद्रपुरी क्षेत्र में अमन स्कोडा रहने की भनक किसी को न थी। शुक्रवार सुबह आसपास के लोग दंग तब रह गए जब भेलूपुर पुलिस की मदद ने पंजाब पुलिस ने सुबह छह बजे अमन स्कोडा को कमरे से निकलते ही पकड़ लिया। पंजाब पुलिस इनामी बदमाश को अपने साथ ले गई। पंजाब पुलिस को अमन स्कोडा की सरगर्मी से तलाश थी। अमन हर महीने अपना लोकेशन बदल रहा था। पंजाब पुलिस लगातार सर्विलांस के माध्यम से अमन की जानकारी इकट्ठा कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि अमन अपने गुजरात वाले रिश्तेदार के किसी परिचित के माध्यम से ही रविंद्रपुरी में रह रहा है। जैसे ही पंजाब पुलिस को सर्विलांस से सूचना मिली, वह एसीपी भेलूपुर डाक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी से संपर्क साधा। भेलूपुर पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने अमन के कमरे की घेरेबंदी गुरुवार रात 1:30 बजे ही कर दिया। शुक्रवार सुबह 6 बजे जैसे ही वह अपने कमरे से बाहर निकला पंजाब पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
एसीपी भेलूपुर डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मकान मालिक बाहर रहते हैं। उनसे बातचीत कर कमरा दिलाने वाले के बारे में पता किया जाएगा। आरोपी बलवा, हत्या के प्रयास सहित अन्य मामले में भी वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ पंजाब के कई जिलों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज करोड़ों रुपये की ठगी भी की है। कमरे से सुबह चाय पीने के वि निकलता था। कुछ देर अस्सी इलाके में घूमता था, इसके बाद कमरे पर आ जाता था।
शुक्रवार दोपहर ट्रांजिट रिमांड के लिए पंजाब पुलिस ने उसे जिला कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट के समक्ष आरोपी को पंजाब कोर्ट से भगोड़ा घोषित होने का साक्ष्य भी रखा। बताया कि वह उस पर पूरे पंजाब के विभिन्न थानों में लगभग 35 से 40 मामले ठगी के दर्ज हैं। यह ठगी के केस में उसकी पहली गिरफ्तारी है, जिसके बाद बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है। अमन स्कोडा कोर्ट से भगौड़ा घोषित होने के बाद पंजाब छोड़कर यूपी के अलग-अलग शहरों में शरण ले रहा था।