वाराणसी। छतरीपुर, थाना शिवपुर निवासी सरोज सिंह पत्नी पद्माकर सिंह ने पुलिस आयुक्त वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर उनके पति के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि उनके पति पद्माकर सिंह प्राथमिक विद्यालय पिसौर, विकास खण्ड हरहुआ, जिला वाराणसी में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। प्रार्थिनी के अनुसार, 09 फरवरी 2026 को उनके पति प्रतिदिन की भांति विद्यालय में शिक्षण कार्य हेतु गए थे। इसी दौरान ग्राम सभा के कुछ लोगों ने एकजुट होकर कथित रूप से उन्हें गाली-गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया तथा गलत और निराधार आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। सरोज सिंह का आरोप है कि यह मुकदमा ग्राम प्रधान एवं पार्षद के उकसावे तथा आपसी प्रतिद्वंदिता के चलते दर्ज कराया गया है, जिसमें कोई सत्यता नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके पति लगभग 56 वर्ष के हैं और विद्यालय में 10-12 महिला अध्यापिकाएं भी कार्यरत हैं, किंतु आज तक उनके विरुद्ध किसी महिला अध्यापक या अन्य व्यक्ति द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई।
प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र
Related Posts
Add A Comment

