वाराणसी मैदागिन से गोदोलिया मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा नोव्हीकल जोन घोषित किये जाने के विरोध में काशी व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के तत्वावधान में विभिन्न व्यापार मण्डलों की सोमवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ भवन में बैठक हुई। बैठक में सभी व्यापार मण्डलों ने जिला प्रशासन के निर्णय को गलत बताते हुए कहा कि वाराणसी पूर्वांचल की थोक मंडी है और मैदागिन से लेकर गोदौलिया के बीच बनारसी साड़ी दवा ज्वेलरी एवं कपड़ा सहित विभिन्न वस्तुओं की थोक मंडी है। नोव्हीकल जोन घोषित होने से व्यापारियों का व्यापार जहां चौपट होगा वहीं इस क्षेत्र में तीन अस्पताल भी हैं जिससे मरीजों को ले जाने में काफी परेशानी होगी।
कार्यक्रम में अशोक घवन विधान परिषद सदस्य ने कहा कि हम सभी लोग एक पत्रक बनाकर बनारस के सभी जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे और उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत करायेंगे इसके बाद एक बड़ी बैठक करेंगे और उसमें जो निर्णय होंगे उससे जन प्रतिनिधियों को अवगत करायेंगे और अगर समस्या का समाधान नहीं होगा तो हम सभी व्यापारीगण मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात को रखेंगे और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करेंगे। निदान न होने पर व्यापारीगण सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री राजकुमार शर्मा एवं अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से पवन मोदी अनिल केशरी बिजय यादव अंजनी मिश्रा तिलकराज कपूर अशोक अग्रहरि घनश्याम जायसवाल भगवान दास जायसवाल सत्यनारायण सेठ मदन अग्रवाल राशिद अजहर आलम देवेन्द्र मोहन पाठक केशरीनंदन उपाध्याय अशोक चौरासिया प्रदीप गुप्ता शालिनी गोस्वामी उषा अग्रवाल सरोज सेठ रेनू आचार्य आदि उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा नो व्हीकल जोन घोषित किए जाने के विरोध में काशी व्यापार मंडल के तत्वाधान में विभिन्न व्यापार मंडलों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
Related Posts
Add A Comment

