वाराणसी: दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान हुकुल गंज में संस्था में पढ़ने वाले छात्राओं को कॉपी किताब स्लेट पेंसिल और खाने की सामग्री का वितरण किया गया
लगभग 100 छात्र छात्राओं को बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य इंजीनियर अशोक यादव एवं डॉक्टर शोभनाथ सिंहने पढ़ने लिखने की सामग्री का वितरण किया इसके पूर्व संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया की संस्था में 228 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं इसके अलावा संस्था गरीब महिलाओं एवं लड़कियों के लिए विभिन्न रोजगार परख शिक्षा का प्रशिक्षण भी संस्था द्वारा दिया जाता है इसके बाद संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्लाऔर दीपू शुक्ला ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉक्टर सोमनाथ सिंह ने कहा की गरीब बच्चों का सहयोग करके आगे बढ़ने का प्रयास हमेशा होना चाहिए जिससे कि यह भी बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़े और अपने परिवार का नाम रोशन कर सके।
मुख्य अतिथि इंजीनियर अशोक यादव ने कहा कि सरकार द्वारा तमाम योजनाएं गरीब परिवार एवं बच्चों के लिए चलाई जा रही हैं जिसका लाभ इन बच्चों और परिवार के लोगों को मिलना चाहिए तथा उन्होंने कहा की संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला बहुत नेक काम कर रही हैं इसके लिए उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए बहुत ही काम है और आगे वह अपने संस्था द्वारा गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा देना एवं महिलाओं तथा लड़कियों को रोजगार पर प्रशिक्षण देने का कार्य निरंतर करती रहेगी। अतिथियों का स्वागत संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने किया धन्यवाद ज्ञापन दीपू शुक्ला ने किया इस अवसर पर सोनी चौहान शगुफ्ता प्रवीण उपस्थिति रही|
Previous Articleऑल इंडिया सबोर्डिनेट कोर्ट स्टाफ एसोसिएशन की बैठक में बनी रणनीति
Related Posts
Add A Comment