वाराणसी: केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 16 अगस्त 2024 से 15 नवंबर 2024 तक तीन माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोक प्रशासन में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
इसी क्रम में आज दिनांक 27 सितंबर 2024 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के सेमिनार हॉल में एक रोचक और ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की एक एक टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रत्येक टीम के अधिकतम चार कर्मचारी शामिल थे। प्रतियोगिता के सवाल सतर्कता भ्रष्टाचार उन्मूलन डी एंड ए आर नियम कंडक्ट रूल्स और सामान्य ज्ञान पर आधारित थे जो प्रतिभागियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण अनुभव था।
खास बात यह रही कि प्रतियोगिता में सिर्फ टीमों ने ही नहीं बल्कि दर्शक दीर्घा में बैठे उत्सुक कर्मचारियों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और कुछ सवालों के जवाब देने का मौका हासिल किया।दर्शक दीर्घा सहित कुल 60 कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 06 राउंड के बाद यॉत्रिक विभाग ने प्रथम स्थान लेखा विभाग ने द्वितीय स्थान तथा भंडार एवं विद्युत विभाग ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज मास्टर की भूमिका में मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने प्रतियोगिता का संचालन किया। उनकी रोचक अंदाज में सवाल पूछने की शैली ने न केवल प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया बल्कि कर्मचारियों का उत्साह भी दोगुना कर दिया। अनुत्रित सवालों के उत्तर खुद चंद्रा ने दिए जिससे सभी का ज्ञानवर्धन हुआ और विषय की गहराई से समझ भी मिली।
प्रतियोगिता का स्कोर उप मुख्य सतर्कता अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सावधानीपूर्वक गणना की। सतर्कता विभाग के कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया।
कर्मचारियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस जागरूकता अभियान में भाग लिया और यह आयोजन न केवल एक प्रतियोगिता थी बल्कि एक महत्वपूर्ण संदेश भी था सतर्कता और पारदर्शिता हमारे कार्यस्थल की बुनियाद है।
बनारस रेल इंजन कारखाना में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न
Related Posts
Add A Comment