वाराणसी: भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापन दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के शपथ के साथ साथ पर्यावरण के बढ़ावा हेतु शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूरे देश भर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आहुत है। उसी कड़ी में वाराणसी में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा वृक्षारोपण व शपथ कार्यक्रम चौकाघाट खजुरी के इंद्रानगर पार्क में हुआ।वृक्षारोपण के साथ साथ सत्यनिष्ठा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह रहे।
कार्यक्रम का अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया।
कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मयंक चौबे व संचालन पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह ने कहा की भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं हम सब युवा कांग्रेस जन संकल्प लेते है की राष्ट्र की अस्मिता अखण्डता को चुनौती देने वाली हर जनविरोधी ताकत के खिलाफ शक्ति से संघर्ष करेंगे।व राष्ट्र निर्माण के हर सार्थक मुहिम में सक्रिय भागीदारी प्रदान करते रहेंगे।हम युवा कांग्रेसजन त्याग न्याय शांति धर्म विज्ञान समृद्धि और सत्य के रास्ते चलेंगे।
वृक्षारोपण व शपथ कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे दिलीप चौबे प्रदेश महासचिव मयंक चौबे पूर्व प्रदेश सचिव चंचल शर्मा प्रदेश महासचिव अनुभव राय प्रदेश महासचिव ओम शुक्ला महेश चौबे परवेज़ ख़ान रोहित दुबे कैंट विधानसभा अध्यक्ष धीरज सोनकर उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष मो.आदिल रोहित मिश्रा अब्दुल हामिद डोडे आदर्श चौबे नासिर अली विनीत चौबे मो सैफ़ मो नदीम आदि लोग उपस्थिति रहे।
भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के पर पर्यावरण संरक्षण के शपथ के साथ साथ युवा कांग्रेस द्वारा वृक्षारोपण व शपथ कार्यक्रम संपन्न हुआ
Related Posts
Add A Comment