भोजपुरी के जाने-माने सितारों खेसारी लाल यादव का आज 38 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में मना। खेसारी लाल यादव अपने एक्टिंग और गायिकी के लिए जाना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग ना केवल फैंस के बीच है बल्कि भोजपुरी के कई एक्टर्स भी हैं, जो उन्हें काफी पसंद करते हैं।
जिनका कोई नहीं उनके साथ जन्मदिन मनाने में खुशी मिली
खेसारी लाल यादव ने कहा कि जिनका कोई नहीं उनका होना चाहिए। जिनका सबकुछ है उनका बनकर क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि जब मैं यहां तक पहुंचा तो मेरा कोई मदद नहीं किया था। मुझे लोगों को प्यार मिल रहा मेरे मन में सेवा भाव हमेशा रहता हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि परिवार के साथ ही मनाए कुछ ऐसे लोगों के साथ मनाइए जिनका कोई नहीं है उनका होकर उनके साथ जन्मदिन मनाकर काफी खुशी होती है।