हापुड़ (मनीष कुमार) पिलखुवा मसूरी क्षेत्र के ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। हापुड़ हुंडई ने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए मंगलवार को मसूरी-पिलखुवा क्षेत्र में अपने नए सेल शोरूम और अत्याधुनिक वर्कशॉप की शुरुआत की है फीता काटकर हुआ उद्घाटन
शोरूम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथियों और हुंडई के अधिकारियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर हुंडई हेड ऑफिस से आए प्रत्यूष भाटिया और राहुल पुंडीर के साथ शोरूम के मालिक संजीव कुमार गोयल, कबीर गोयल, मनीष गोयल और जयप्रकाश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। एक ही छत के नीचे सेल्स और सर्विस इस नए सेंटर की शुरुआत से अब स्थानीय ग्राहकों को हुंडई की नई गाड़ियां खरीदने के लिए दूर नहीं जाना होगा शोरूम में हुंडई की सभी लेटेस्ट मॉडल्स और नई गाड़ियां उपलब्ध रहेंगी यहाँ एक हाई-टेक वर्कशॉप भी बनाई गई है, जहाँ कुशल कारीगरों द्वारा गाड़ियों की सर्विस, रिपेयरिंग और मेंटेनेंस का कार्य आधुनिक मशीनों से किया जाएगा ग्राहकों का दिखा उत्साह
शुभारंभ के पहले ही दिन शोरूम पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। हापुड़ हुंडई के समस्त स्टाफ ने आए हुए अतिथियों और ग्राहकों का स्वागत किया। शोरूम प्रबंधन ने बताया कि उनका लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर ड्राइविंग अनुभव और विश्वस्तरीय सर्विस सुविधाएं प्रदान करना है।
मसूरी-पिलखुवा में ‘हापुड़ हुंडई’ के नए शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment

