मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुरर जिला में मिर्जापुर पुलिस लाइन सभागार में ट्रांसजेंडर तथा पुलिस अधिकारीयों के बीच एक चर्चा किया गया | मीरजापुर में गुलिस्ताँ एकता सेवा ट्रस्ट और हमसफ़र ट्रस्ट में मिलकर ट्रांसजेंडर के अधिकार के बारे में पुलिस लाइन में 100 पुलिस कर्मियों के साथ ट्रांसजेंडर के अधिकारों पर चर्चा किया गया | इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि मीरजापुर के एस एसपी मौजूद रहे तथा गुलिस्ताँ ट्रस्ट के अध्यक्ष सलमा किन्नर ट्रांसजेंडर के अधिकार के बारे में बताया | ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नितिन कुमार वर्मा ने बताया कि आज ट्रांसजेंडर समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकता है | वह डाक्टर ही बन सकता है और वह एक पुलिस भी बन सकता है | उनको उनके जेंडर से कंपेयर नहीं करना चाहिए | अपितु उनके साथ सहानुभूति उनका मार्गदर्शन करना चाहिए ताकि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके | इस समाज को नयी दिशा दे सके | इस कार्यक्रम में अदिति दीपिका किन्नर, बेबी विजय लक्ष्मी और साजिदा अंसारी और अन्य लोग उपस्थित रहे | गुलिस्ताँ एकता सेवा ट्रस्ट पिछले पांच वर्षों से ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान के लिए कार्य कर रहीं हैं | मुख्य रूप ट्रांसजेंडर के लिए वह शिक्षा, रोजगार, मेडिकल,खेल क्षेत्र में सक्रिय हैं | हमसफ़र ट्रस्ट, मुम्बई एलजीबीटीक्यू आई और समुदाय के लिए उनके स्वास्थ्य, अधिकार, अनुसंधान, और क्षमता निर्माण के लिए लगभग तीस वर्षों से काम कर रहा है | निलोफर 18 वर्षों से इस संगठन का हिस्सा है और वह ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और क्षमता निर्माण के लिए काम कर रही है | पैन इंडिया ट्रांस समुदाय के लिए काम कर रहा है | वह ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के नितिगत समावेश के लिए कार कांरपोरेट क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सा बिरादरी, कानून प्रवर्तन, कानूनी अधिकारों और समाजिक कल्याण विभाग के साथ संवेदीकरण कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है | इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओम प्रकाश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह उपस्थित रहे |
मिर्ज़ापुर पुलिस लाइन सभागार में ट्रांसजेंडर तथा पुलिस अधिकारीयों के बीच चर्चा
Related Posts
Add A Comment