मिर्ज़ापुर-लालगंज। क्षेत्र के उसरी खमरिया गांव में आज होने वाली शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
शादी में दूल्हा हेलिकॉप्टर से बरात लेकर आएगा।
छह मई को दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से की जाएगी।
उसरी खमरिया निवासी प्रिया तिवारी की शादी जिले के अकसौली गांव निवासी रोहित दुबे के साथ तय हुई है।
दूल्हा रोहित हेलीकॉप्टर से आएगा। इसके लिए शासन से अनुमति लेने के बाद गांव में हेलिपैड का निर्माण कराया गया है।
पूर्व प्रधान अमरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि विवाह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पांच मई को दूल्हा हेलिकॉप्टर से आएगा और छह मई को दुल्हन को इसी से लेकर जाएगा।
दूल्हे के दादा व पूर्व प्रधान श्याम ललित दुबे ने कहा कि आधुनिक पीढ़ी का अपना शौक है।
नई सोच को परंपरा के साथ जोड़ना समय की मांग है। गांव के लोग हेलिकॉप्टर देखने के लिए उत्साहित हैं।