वाराणसी जन समस्याओं को लेकर साथ ही निजीकरण के विरोध में राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रान्ति पार्टी का पूर्व निश्चित कार्यक्रम के अन्तर्गत केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला महानगर के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से सरकारी संस्थाओं के मुख्य गेट पर प्रत्येक शनिवार को समय 1. 00 बजे से 3.00 बजे तक नागरिकों के सहयोग एवं सरकारी संस्थाओं का सरक्षण कैसे हो इस विषय के अन्तर्गत मुख्य गेट के समक्ष शिविर का आयोजन किया जायेगा इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सिगरा स्थित नगर निगम वाराणसी के मुख्य गेट के समक्ष शहिद उद्यान पार्क में पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा शिविर लगाया गया। जिसमें
सीवर पानी सड़के पुलिसिया उत्पीडन अराजक तत्व द्वारा उत्पीड़न जी०एस०टी० कर कानून सहित अन्य विभागों में होने वाली जन समस्याओं से पार्टीजनों को अवगत कराने की अपील की गयी जिसके लिए पार्टी ने एक प्रोफार्मा सहित नागरिकों की समस्या युक्त परिपत्र को नागरिकों में वितरण किया गया।
यह कथन है जिलाध्यक्ष राजेश चन्द शर्मा एडवोकेट एवं राजेश कुमार केशरी महानगर अध्यक्ष का राष्ट्रीय अध्यक्ष एस० एल० ठाकुर भी उक्त शिविर के आयोजन स्थल पर उपस्थित हुए तथा शिविर स्थल पर उपस्थित लोगों को सरकारी संस्थाओं के महत्व को बताते हुए लगातार जनता की जनसमस्याओं व समस्या युक्त परिपत्र नागरिकों को निजीकरण से होने वाली हानि नगर निगम के अंतर्गत हो रहे
भ्रष्टाचार पर प्रकाश डाला उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार को सरकारी संस्थाओं में जो भी कमियां है उसे सुधारते हुए बेहतर बनाने की जरूरत है ना कि निजीकरण कर अपने कार्य सुधार हेतु केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार को पुरी ईमानदारी से कर्मियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने व कार्यों की समीक्षा सक्षम अधिकारी द्वारा कराने सहित स्थानान्तरण प्रक्रिया को और सरल बनाने पर जोर दिया। शिविर स्थल पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से आर०के० त्रिपाठी अशोक त्रिपाठी शोभनाथ प्रजापति विष्णु लाल चौरसिया संजय शुक्ला राजेश कुमार केशरी अब्दुल जब्बार रमेश गुप्ता दिलीप कुमार सिंह आशुतोष कुमार श्रीवास्तव सहित अनेको लोग उपस्थित थे।
राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी हर शनिवार को समय 1 बजे से 3 बजे तक जन समस्याओं को लेकर लगाएगा शिविर : एस एल ठाकुर
Related Posts
Add A Comment