वाराणसी: कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल के प्रकरण में आज पुलिस कमिश्नर से कांग्रेस जनों का प्रतिनिधि मंडल उनके आवासीय कैम्प कार्यालय पर मुलाकात कर एकपक्षीय कार्यवाही से अवगत कराया व न्याय की मांग की गयीं।
मुलाकात कर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जयसवाल जब भी यह सोशल मीडिया पर कुछ लिखती थीं तो भाजपा का कार्यकर्ता सैफरॉन राजेश सिंह बलात्कार की धमकी देता था।इन्होंने उस सैफरॉन राजेश सिंह के खिलाफ आवाज़ उठाई क्या यह गुनाह है? क्या अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए प्रतिकार ग़लत है? पिछले 40 दिनों से रोशनी का पति भाई और 5 अन्य लोग जेल में है रोशनी के घर की कुर्की का आदेश दिया गया है। वो ख़ुद अपने एक बच्चे के साथ गुमनामी की जिंदगी जी रही है।क्या चाहता है पुलिस प्रशासन कि एक औरत चुपचाप बलात्कार की धमकी सहती रहे?यह कैसा न्याय है जहां पीड़िता को ही प्रताड़ित किया जा रहा है? नज़ीर ऐसी बननी चाहिए जहां लड़कियों के लिए इस तरह के शब्द लिखने वालों के होश उड़ जायें। रोशनी को क़ानूनसंगत न्याय देना ही होगा।जिस दिन यह प्रकरण हुआ उसी दिन हम कांग्रेसजनों ने थाने में जाकर न्याय का मांग किया कांग्रेसजनों के दबाव के चलते एफआईआर सैफरॉन राजेश सिंह के खिलाफ भी लिखा गया पर सरकार के संरक्षण में सैफरॉन राजेश सिंह के ऊपर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। यह पूर्ण रूप से अनुचित है एक महिला को परेशान करना गलत है।कल मुख्यमंत्री जी काशी आ रहे है इस मुद्दे पर हम कांग्रेसजन मुख्यमंत्री जी से मिलेंगे।कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ता के रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है हम न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में राघवेन्द्र चौबे सजीव सिंह अशोक सिंह रोहित दुबेआसिष गुप्ता नवीन उपाध्यय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रोशनी कुशल जयसवाल एवं उनके पति कुशल जयसवाल समेत अन्य के खिलाफ कार्यवाही अनुचित है – राघवेंद्र चौबे
Related Posts
Add A Comment

