Varanasi: मंडुआडीह के आदर्श नगर कॉलोनी स्थित उत्तर प्रदेश ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर चालक यूनियन कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। अध्यक्षता करते हुए यूनियन के उपाध्यक्ष मुमताज अहमद ने कहा कि शहर की सड़कों पर अवैध रूप से संचालित ई- रिक्शा की बाढ़ आ गई है। जिसके चलते पूरा शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पिछली बैठकों में ई- रिक्शा के रूट निर्धारण का मुद्दा उठाया गया था। आश्वासन के बाद आज तक रूट प्लान को लागू नहीं किया गया। बेलगाम ई- रिक्शा चालकों के अतिक्रमण का हाल यह है कि सड़क पर ऑटो रिक्शा सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। यूनियन अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन को ई.वी. (इलेक्ट्रिक व्हीकल) के लिए मुकम्मल पॉलिसी बनाने की आवश्यकता है। ई- रिक्शा संचालक कोई ठोस पॉलिसी न होने का गलत फायदा उठा रहे हैं। बैठक में जिला प्रशासन से मिलकर ई- रिक्शा का रूट निर्धारित करने का प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित हुआ। बैठक में मुख्य रूप से दिनेश, अनिल, अनिल कुमार गुप्ता, किशन कन्नौजिया, हरेंद्र गिरी, मो. शकील, विशाल कुमार गुप्ता, अब्दुल करीम, शिवा सरोज, अनिल पटेल, रोहित कुमार व विकास दुबे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।