वाराणसी :- जंसा थाना क्षेत्र के राखी गांव में बीती रात विवाहिता ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जंसा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप लगाया है।
रेनू यादव (20) पुत्री विजय बहादुर यादव निवासी बलईपुर बैरगिया थाना केराकत (जौनपुर) का विवाह 2024 के नवंबर माह में जंसा थाना क्षेत्र के राखी गांव निवासी लालू यादव पुत्र स्वर्गीय चंद्रबली के साथ हुआ था।
विवाहित कुछ दिन पूर्व ही अपने ससुराल आई थी। उसके बाद से ही परिवार में आए दिन विवाद होते रहते थे, जिससे त्रस्त होकर विवाहिता ने यह कदम उठा लिया। गुरुवार को देर रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने रोशनदान से झांक कर देखा तो विवाहित दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी।
परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के साथ मायके वालों को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। विवाहिता की सास कमला देवी, पति लालू यादव, देवरा अंतू यादव व भांजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।