वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुँचे। सर्किट हाउस मे पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा पार्टी कार्यकर्ताओ एवं समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो से मुलाकात किया। विगत दिनो मीरघाट गोलीकांड हमले मे सपा नेता विजय यादव विज्जु के आवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। उनहोने कहा कि आगामी 2027 के विधान चुनाव मे अभी से एकजुट होकर जनता के बीच रहकर जनसमस्याओ के प्रति तत्पर रहने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पी डी ए की आवाज को पुरे देश मे बुलंद किया है जिसके कारण पी डी ए मतदाताओ ने उ प्र मे समाजवादी पार्टी को सैंतीस सीट देकर देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनवाने मे अहम योगदान दिया है। आज केन्द्र एवं प्रदेश मे भाजपा की सरकार मे पिछड़ो के अधिकार को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता जनार्दन आशा भरी निगाहो से समाजवादी पार्टी को देखना चाह रही है। 2027 के विधान सभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनवाने के लिए उत्सुक है। हम सभी को जनता के बीच रहकर सेवा कर समर्थक बनाने के लिए तत्पर रहना होगा। स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा पार्वती कन्नौजिया राजेश अग्रहरी सुशील विश्वकर्मा लालू यादव दिनेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।
विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सपाईयो ने किया भव्य स्वागत
Related Posts
Add A Comment