वाराणसी: नगर में शत्रु सम्पत्तियों पर काबिज किरायेदारों/ कब्जेदारों के पंजीकरण हेतु 01 जुलाई, 2024 से 02. जुलाई 2024 तक कलेक्ट्रेट कार्यालय में पंजीकरण हेतु कैम्प का आयोजन किया गया है। सहायक नगर आयुक्त (राजस्व) अनिल यादव के द्वारा बताया गया कि नगर में कुल 125 भवन शत्रु सम्पत्ति के चिन्हित किये गये थे, जिस पर विभिन्न कैम्पों के माध्यम से अभी तक 49 भवनों पर काबिज किरायेदारों/ कब्जेदारों द्वारा अपना पंजीकरण करा लिया है, अभी भी शेष 76 भवनों पर काबिज लोगों के द्वारा पंजीकरण कराया जाना है। इस सम्बन्ध में सहायक नगर आयुक्त (राजस्व) द्वारा बताया गया कि सभी 76 भवनों पर काबिज लोगों को जोनल अधिकारियों के माध्यम से सूचित किया गया है कि वे 01 जुलाई, 2024 से 02. जुलाई 2024 तक, दो दिनों तक कलेक्ट्रेट कार्यालय में लगने वाले कैम्प में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा लें।
शत्रु सम्पत्तियों पर काबिज किरायेदारों/ कब्जेदारों के पंजीकरण हेतु 01 जुलाई से दो दिवसीय कैम्प का किया गया आयोजन
Related Posts
Add A Comment