वाराणसी| शिखड़ क्षेत्र के अदलपुरा गांव मे शीतल वाटिका किसान सहायता फाउन्डेशन के सौजन्य से किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक किया गया। शीतल वाटिका फाउन्डेशन व किसान मित्रों द्वारा रसायनिक खाद्य को हटाने व जैविक खेती अपनाने के लिए किसानों को जानकारी दिया गया। किसानों को जैविक किसान कार्ड के फायदे जैविक खेती के फायदे जैविक खाद बनाने का तरीका आदि के संबंध मे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। जहर मुक्त खेती रोग मुक्त जीवन हर हाथ रोजगार विषय पर शीतल वाटिका के निर्देशक एमडी फिरोज खान ने किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा की अधिकांश रोगों का कारण रसायनिक खेती से उपजे अनाज से हो रहा है। मौके पर शीतल वाटिका के सी.ओ.ओ फिरोज़ अंसारी और वाराणसी से आए कृषि एक्सपर्ट घनश्याम शर्मा जितेंद्र शर्मा और आदलपुरा गांव के केंद धारक संजय कुमार सिंह डिपो धारक बच्चालाल मौर्या पूर्व प्रधान प्रहलाद सिंह और अजीत सिन्हा बच्चा लाल बिन्द मिठाई लाल रवि शंकर अमरनाथ शीतल सिंह शिवपाल सिंह और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे ।
शीतल वाटिका किसान सहायता फाउंडेशन ने जैविक खाद को लेकर किसानो को किया जागरूक
Previous Articleदबंग बदमाशों ने फायरिंग कर मचाई दहशत, पुलिस जांच में जुटी
Next Article प्रयागराज में जेक्सन सोलर ने आयोजित की पार्टनर मीट
Related Posts
Add A Comment

