Varanasi: वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार प्लास्टिक के निर्माण से ही प्रदूषण होता है। साथ ही इसके निर्माण के दौरान कई खतरनाक रसायन निकलते है जिससे मनुष्य और साथ ही अन्य जानवरों में भी भयानक बीमारियां हो सकती हैं। प्लास्टिक के कारण गंदगी बढ़ती है जो मच्छरों और अन्य हानिकारक कीड़े के लिए प्रजनन का आधार बन जाता है।
श्री रीसाइक्लो पॉवर एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है। जो सीपीसी पावर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की इकाई के तहत काम करती है। साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन के लिए यूपी राज्य सरकार के साथ सूचीबद्ध विक्रेता की तलाश कर रहा है।
वर्तमान में स्थिति यह है कि प्रत्येक वर्ष तकरीबन 15 हज़ार टन प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। प्रतिवर्ष हम इतनी अधिक मात्रा में एक ऐसा पदार्थ इकठ्ठा कर रहे हैं जिसके निस्तारण का हमारे पास कोई विकल्प मौजूद नहीं है।
यही कारण है कि आज के समय में जहाँ देखो प्लास्टिक एवं इससे निर्मित पदार्थों का ढेर देखने को मिल जाता है।
पहले तो यह ढेर धरती तक ही सीमित था लेकिन अब यह नदियों से लेकर समुद्र तक हर जगह नज़र आने लगा है। धरती पर रहने वाले जीव जंतुओं से लेकर समुद्री जीव भी हर दिन प्लास्टिक निगलने को विवश है।
इसके कारण प्रत्येक वर्ष तकरीबन 1 लाख से अधिक जलीय जीवों की मृत्यु होती है।
श्री रिसाइक्लो पॉवर की स्थापना सन् 2020 में हुई थी।
इसका मुख्य उद्देश्य मानव जीव जंतु एवं सभी जलीय प्राणी सभी को जीवन की सुरक्षा हेतु एक ठोस कदम उठाया गया है। प्रतिदिन प्लास्टिक से अपशिष्ट पदार्थ निकलते हैं एवं उसको किसी न किसी रूप में निगलते हैं जिससे कैंसर जैसी घातक व जानलेवा बीमारियां होने की संभावनाएं रहती है इसी स्थिति को देखते हुए श्री रिसाइकलो पॉवर की स्थापना की गई । जिससे कि मानव जीवन की रक्षा हो सके। इसी कड़ी में शहर के तमाम जगहों से प्लास्टिक को इकठ्ठा करके लाया जाता है। ताकि प्लास्टिक से संबंधित कूड़े इधर उधर जल सीवर व कॉलोनियों में ना फेक करके सही जगह से उसका निस्तारण किया जा सके एवं श्री रिसाइकलो पॉवर में रीसाइक्लिंग हो सके।
जिसके संस्थापक डॉ० सचिन मिश्र रहें। एवं इसका कार्यभार सचिन मिश्र के संरक्षण में रहा।
अब वर्तमान में सचिन मिश्र ने कार्यभार कुशाग्र मिश्र को सौंप दिया है। श्री रिसाइक्लो पॉवर के निदेशक अब कुशाग्र मिश्र रहेंगे।
श्री रिसाइक्लो पॉवर के निदेशक बनें कुशाग्र मिश्रा डॉ० सचिन सनातनी ने कार्यभार सौंपा
Previous Articleवैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव का सफल समापन
Related Posts
Add A Comment