Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST

प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र

Wednesday, 11 February 2026, 19:29 IST

एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Wednesday, 11 February 2026, 11:37 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पुणे में 9 हजार हिन्दुओं की उपस्थिति में ‘सनातन गौरव दिंडी’
वाराणसी

सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पुणे में 9 हजार हिन्दुओं की उपस्थिति में ‘सनातन गौरव दिंडी’

adminBy adminTuesday, 23 April 2024, 13:47 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सनातन धर्म के रक्षणार्थ संगठित होने का हजारों हिन्दुओं का निर्धार !

भगवे ध्वज, मंजीरे-मृदुंग लिए वारकरी, रणरागिनियों के स्वरक्षा प्रात्याक्षिक, पारंपारिक वेशभूषा, नौ गज की साडी में सुहागिनें बनी दिंडी का आकर्षण !

पुणे - सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘सनातन धर्म पर हो रही टीका-टिप्पणी को उत्तर देने के लिए, इसके साथ ही सनातन धर्म का गौरव बढाने के लिए’ रविवार श्याम को पुणे में 9 हजार से भी अधिक हिन्दुओं ने एकत्र आकर ‘सनातन गौरव दिंडी’ निकाली । इसमें 20 से भी अधिक विविध संप्रदाय-संगठन सम्मिलित हुए थे । पुणे शहर में अनेकानेक स्थानों पर रंगोली बनाकर और दिंडी (फेरी) पर पुष्‍पवृष्टि कर मान्यवरों ने दिंडी का सम्मान किया ।

       प्रारंभ में पुणे के लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर’के विश्वस्त राजेंद्र बलकवडे एवं ‘श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट’के उपाध्यक्ष सुनील रासने के हस्तों धर्मध्वज पूजन कर, भिकारदास मारुति मंदिर से (महाराणा प्रताप उद्यान से) ‘सनातन गौरव दिंडी’का भक्तिमय वातावरण में और देवी-देवताओं के जयघोष से प्रारंभ हुआ ।

इस दिंडी में सनातन संस्‍था की सद़्‍गुरु स्‍वाती खाडये, पूज्य गजानन बळवंत साठे, पूज्य संगीता पाटिल, पूज्य मनीषा पाठक आदि संतों की वंदनीय उपस्‍थिति थी । इसके साथ ही ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर विचार मंच’के  महामंत्री विद्याधर नारगोलकर, ‘महाराष्ट्र गोसेवा’ अध्यक्ष शेखर मुंदडा, संप्रदाय’की महिला अध्यक्ष सुरेखा गायकवाड, गायकवाड, ‘पतित पावन संगठन’ पुणे के अध्यक्ष स्वप्निल नाईक एवं ‘ग्राहक पेठ’के कार्यकारी संचालक सूर्यकांत पाठक, सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतन राजहंस एवं हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र संगठक एवं महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के राज्य समन्वयक सुनील घनवट उपस्थित थे ।

इस समय सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतन राजहंस ने कहा, ‘‘सनातन संस्था गत 25 वर्षाें से निस्वार्थभाव से सनातन हिन्दू धर्म की सेवा कर रही है । सनातन धर्म पर मंडराते संकटों के विरोध में खडी है, सनातन धर्म पर आरोपों का खंडन करना, हिन्दुओं को धर्मशिक्षा देकर धर्माचरण के लिए प्रेरित करना, सभी को एकत्र कर धार्मिक एकता के लिए और धर्मरक्षा के लिए सनातन संस्था ने अविरत काम कर रही है । आज कोई भी उठता है और सनातन धर्म को डेंग्यू-मलेरिया की उपमा देकर सनातन धर्म के निर्मूलन की बात करता है, इसके लिए अनेकानेक परिषदें आयोजित की जाती हैं । हिन्दुओं को संगठित होकर अब उन्हें योग्य उत्तर देने की आवश्यकता है । इसके लिए सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में हिन्दुओं ने एकत्र होकर ‘सनातन गौरव दिंडी’ निकाली है ।’

देवी-देवता और संतों की पालकियों सहित 70 से भी अधिक पथक सम्मिलित !

प्रभु श्रीराम का जयघोष करते हुए निकाली हुई इस दिंडी में महाराष्ट्र की कुलदेवी श्री तुळजाभवानी माता, श्रीविठ्ठल-रुक्मिणीमाता, श्रीखंडोबा-म्हाळसादेवी, संत सोपानदेव, छत्रपति शिवाजी महाराज एवं सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी की प्रतिमा युक्त और पुष्पों से सुसज्जित पालकियां दिंडी में सम्मिलित हुई थीं । नौ गज की साडी परिधान किए, हिन्दू संस्कृति के दर्शन करवानेवाली पारंपरिक वेश के साधक, कार्यकर्ता, तुलसी धारण किए हुए महिलाएं, छत्रपति शिवाजी महाराज, शिवाजी के मावळे (सैनिक), बाजीप्रभु देशपांडे, झांसी की रानी लक्ष्मीबाईं के वेश में बालक-बालिकाएं, इसके साथ ही ‘रणरागिनी’द्वारा दिखाए गए स्वरक्षा के प्रात्यक्षिक (Demo), इस दिंडी के मुख्य आकर्षण थे ! इस दिंडी में 70 से भी अधिक पथक, 20 से भी अधिक आध्यात्मिक संस्थाएं, संगठन, संप्रदाय, मंडल, मंदिरों के विश्वस्त सम्मिलित हुए थे । दिंडी के मार्ग में 12 से भी अधिक स्थानों पर  धर्मप्रेमी, समाज के विविध मान्यवर, प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने दिंडी का स्वागत कर, धर्मध्वज पूजन किया ।

वीर सावरकर स्मारक के सामने श्रीमती विमलाबाई गरवारे प्रशाला के मैदान में दिंडी का समापन हुआ । इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने अपना मनोगत व्यक्त किया । दिंडी के अंत में, सनातन संस्था के पुणे निवासी चैतन्य तागडे ने दिंडी में सम्मिलित लोगों का आभार व्यक्त किया ।
Views: 303
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसीएम योगी ने बच्चों पर लुटाया प्यार, दिया आशीर्वाद- खूब पढ़ना, खूब आगे बढ़ना
Next Article अवैध देशी तमन्चा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Related Posts

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST

प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र

Wednesday, 11 February 2026, 19:29 IST

एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Wednesday, 11 February 2026, 11:37 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

Thursday, 12 February 2026, 19:58 IST

प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र

Wednesday, 11 February 2026, 19:29 IST

एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Wednesday, 11 February 2026, 11:37 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.