वाराणसी आज सन शाइन इंग्लिश स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसे विद्याल य के माननीय चेयरमैन जितेंदर सर डायरेक्टर श्रीमती अर्चना मैम एवं प्रधानाचार्या सुश्री सोनाली मैम द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें सर्व सिद्धि सेवा संस्थान की उपाध्यक्ष एकता वर्मा सहित सतेन्द्र स्वरूप अजीत श्रीवास्तव आशीष राणा , राज पाण्डेय धनंजय एवं अन्य सम्मानित गणमान्य अतिथि शामिल थे।कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन सर, डायरेक्टर मैम एवं प्रधानाचार्या मैम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान, देशभक्ति एवं नागरिक कर्तव्यों का महत्व बताया। उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट निकाला गया, जो विद्यालय से प्रारंभ होकर विश्वनाथपुरी कॉलोनी एवं तुलसीविहार कॉलोनी से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। मार्च के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम का समापन बच्चों को भारतीय मूल्यों, अनुशासन एवं प्रेरणादायक उद्देश्यों का संदेश देते हुए किया गया।
सन शाइन इंग्लिश स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया
Related Posts
Add A Comment

