वाराणसी: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर सम्पूर्ण कांर्ति के महानायक जय प्रकाश नारायण की जयंती सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड के नेतृत्व मे सपा कार्यालय अर्दली बाजार मे मनाई गई। जयंती के अवसर सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड ने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उन्हें 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। इन्दिरा गांधी को पदच्युत करने के लिये उन्होने सम्पूर्ण क्रांति नामक आन्दोलन चलाया। वे समाज सेवक थे जिन्हें लोकनायक के नाम से भी जाना जाता है। 1999 में उन्हें मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मनित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें समाजसेवा के लिए 1965 में मैगससे पुरस्कार प्रदान किया गया था। पटना के हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया है। दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा अस्पताल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भी उनके नाम पर है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को पुलिस प्रशासन द्वारा माल्यार्पण करने से रोके जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज राजधानी के अंदर जिस प्रकार जन विरोधी पार्टी की सरकार यानि बी जे पी भाजपा कार्यकर्ता के रूप मे आई ए एस और आई पी एस अधिकारी सपा प्रमुख अखिलेश यादव को माल्यार्पण करने से बलपूर्वक रोका गया उसका जवाब जनता देगी। जयंती के अवसर पर प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा संतोष यादव एडवोकेट बबलू शिव प्रसाद गौतम अखिलेश यादव राहुल सोनकर संजय यादव पहलवान आयुष यादव समन यादव,सचिन प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे ।
Related Posts
Add A Comment