वाराणसी: सब्जी फल व्यसायी आढती जन कल्याण समिति पहड़िया वाराणसी का चुनावोपरान्त शपथ ग्रहण समारोह पूर्व निर्धारित कार्य क्रमानुसार दुकान संख्या अ 21-22 के प्रागण में प्रातः ग्यारह बजे प्रारम्भ हुआ।
बैठक कि अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा संचालन पूर्व मंडी सचिव उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त ऊ०प्र० श्याम लाल यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थापक अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट ई अशोक मौर्या मौजूद थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मण्डी परिषद जीतेन्द्र सिंह मंडी सचिव विपुल कुमार कार्यक्रम के प्रारम्भ में समस्त मंचासीन अतिथियों का स्वागत पूर्ण समान के साथ हुआ। मंच पर संस्थापक दी काशीनाथ गिरी डॉ धनश्याम नारायण कुशवाहा विरजू पाठक भी इसमें रंजीत सिंह स्त्नाकर अशोक मौर्य घनश्याम नाथ यादव विजय जायसवाल ओम प्रकाश मिश्रा एव जयराम यादव का मंच पर भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात निर्वाचित अध्यक्ष धनंजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज मैं अपने समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं। और साथ ही साथ यह भी बताना चाहूंगा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी यहां पर जो सड़के बहुत ज्यादा खराब हैं नालिया वगैरह जो भी जाम रहती हैं लाइट की जो भी दिक्कत है उसको मैं पूरा करने की कोशिश करूंगा और मंडी की जो भी परेशानी होगी उसको भी पूरा करने की कोशिश करूंगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकर महामंत्री जय प्रकाश मौर्या कोषाध्यक्ष सरवन यादव सहित समस्त पदाधिकारियों एव कार्यभार सदस्यों को मुख्य अतिथि अशोक मौर्या द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया वक्त में उपनिदेशक मंडी सचिव मुख्य अतिकारी भी अशोक मौर्य धनजय सिंह महामंत्री जय प्रकाश मिश्रा रवि सिंह सरवन यादव मुख्य थे। शपथ ग्रहण सम्पन्न होने के उपरोक्त तथा ओम प्रकाश मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा को समाप्त किया।
सब्जी फल व्यवसाईं आढती जन कल्याण समिति पहड़िया का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
Related Posts
Add A Comment