चार प्रतिष्ठानों को गंदगी फैलाने पर दिया नोटिस
Varanasi: वरूणापार जोन के जोनल अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने राजाबाजार के पार्षद राजेन्द्र यादव के साथ सम्पूर्ण वार्ड का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जलकल विभाग, स्वास्थ्य, सामान्य विभाग, उद्यान विभाग से सम्बन्धित कुल 32 समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर गलीपिट निर्माण, सीवर बन्द एवं ओवरफ्लो की समस्या पायी गयी, जिसे तत्काल ठीक कराने हेतु मौके पर उपस्थित अवर अभियन्ता, जलकल एवं नगर निगम को निर्देशित किया गया। साथ निरीक्षण में पाया गया कि चार प्रतिष्ठानों के द्वारा सड़क पर कूड़ा फेका जा रहा है, जिस पर तत्काल क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक को नोटिस जारी करते हुये जुर्माना वसूले जाने का निर्देश दिया गया। सहायक नगर आयुक्त के द्वारा राजाबाजार वार्ड में स्थित इमलाक कालोनी के पार्को का निरीक्षकण किया गया, निरीक्षण में पाया गया कि पार्क में तैनात माली नियमित नही आता है, उस सम्बन्ध में उद्यान अधीक्षक को नियमित माली तैनात रहने के लिये पत्र लिखा गया है। उसी प्रकार अनंता नगर कालोनी में स्थित पार्क में घास, झाड़ियों की कटाई छटाई हेतु निर्देशित किया गया। राजाबाजार क्षेत्र में ट्यूबवेल रिबोर कराने हेतु सचिव जलकल को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय वरूणापार जोन के जलकल विभाग के सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, नगर निगम के अवर अभियन्ता, क्षेत्री स्वाथ्य निरीक्षक आदि लोग उपस्थित थे।